Sarah Becker Passed Away: मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। एक जानी-मानी हस्ती ने खुदकुशी कर ली है। मशहूर एक्ट्रेस अब मौत के मुंह में चली गई हैं और उनके फैंस के बीच मातम पसर गया है। इस एक्ट्रेस ने अपनी जान क्यों ली और उनके इस कदम से एक्ट्रेस के परिवार का क्या हाल है, अब उसका भी खुलासा हो गया है। फैंस तो इस निधन से सदमे में हैं ही, लेकिन परिवार वालों पर तो दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा है।
एक्ट्रेस ने की आत्महत्या
बता दें, जिस एक्ट्रेस ने अब आत्महत्या की है वो ‘रियल वर्ल्ड’ (The Real World) नाम के शो से खूब पॉपुलर हुईं। एक्ट्रेस का नाम सारा बेकर (Sarah Becker) है। सारा बेकर के अचानक हुए इस निधन ने फैंस और उनके साथी कलाकारों को दुखी कर दिया है। बेकर परिवार ने एक्ट्रेस की मौत की खबर भी कंफर्म कर दी है। उन्होंने रिवील किया कि पिछले हफ्ते की शुरुआत में सारा बेकर ने मौत को गले लगाया था। परिवार ने एक्ट्रेस की मौत का कारण सुसाइड बताया है।
मेंटल हेल्थ इश्यू से जूझ रही थीं एक्ट्रेस
52 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली है। अब एक्ट्रेस के परिवार ने खुलासा किया है कि सारा बेकर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। काफी समय से एक्ट्रेस की मेंटल हेल्थ खराब चल रही थी। इतना ही नहीं वो फिर भी अपनी बीमार मां और बहन की देखरेख कर रही थीं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस का हाल ही में कोई एक्सीडेंट भी हुआ था। उन्हें किस चीज को लेकर इतना तनाव था कि उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया, अभी इसे लेकर तो कोई खुलासा नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: Armaan Malik ने घर में दोनों बीवियों को दी ‘वार्निंग’, वरना बिगड़ेगा ‘खेल’
फैंस ने दी श्रद्धांजलि
फिलहाल अब एक्ट्रेस के फैंस और उनके को-स्टार्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक अलग ही उदासी नजर आ रही है। एक यूजर ने लिखा है, ‘सारा बेकर के निधन की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूं। वह सबसे सहज, मजेदार और पसंद करने वाले लोगों में से एक थीं जिन्हें मैं जानता हूं और एक बेहतरीन दोस्त थीं। मुझे इस बात का अफसोस है कि उनके चले जाने के बाद मैं उनसे ज्यादा संपर्क में नहीं रह पाया। सारा, तुमसे प्यार करता हूं।’ एक फैन ने कहा, ‘यह बहुत दुखद है कि #RealWorld मियामी सीजन 5 की सारा बेकर का निधन हो गया। मैं उस समय उस शो की बहुत बड़ी फैन थी।’
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
7 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
10 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
11 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
12 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
13 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
14 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines