The Raja Saab X Review: साउथ एक्टर प्रभास अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसे 9 जनवरी, 2026 यानी कि आज सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है. फिल्म थिएटर में आते ही छा गई है. इसकी हर कोई तारीफ कर रहा है. इस तेलुगु हॉरर-कॉमेडी से प्रभास ने बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. फैंस को भी उनकी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार था. अब फिल्म की ‘कांतारा’ एक्टर ऋषभ शेट्टी ने भी तारीफ की है. उन्होंने इसे पहले ही ब्लॉकबस्टर बता दिया है. ऐसे में चलिए बताते हैं जनता को ये फिल्म कैसी लगी है.
प्रभास की ‘द राजा साब’ रिलीज होते ही ‘कांतारा’ फेम एक्टर ऋषभ शेट्टी ने उनकी टीम को बधाई दी और एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘प्रभास आपके साथ हमारी शुभकामनाएं.’ उन्होंने आगे ‘द राजा साब’ को मैसिव ब्लॉकबस्टर हिट भी बताया. उनकी पोस्ट काफी वायरल हो रही है.
वहीं, अगर प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर लोगों के रिएक्शन की बात की जाए तो सोशल मीडिया पर फैंस उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. फिल्म को लोगों से मिला जुला रिएक्शन मिल रहा है. किसी को इसका स्क्रीनप्ले कमजोर लगा तो किसी ने इसकी तारीफ की. ‘राजा साब’ के एक्स अकाउंट से भी पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें लिखा है, ‘वर्डिक्ट क्लीयर है. फैंस और ऑडियंस ने इसे बेस्ट सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बताया है.’
यह भी पढ़ें: कौन हैं यश की Toxic डायरेक्टर Geetu Mohandas? जिनके कार वाले सीन ने मचाया बवाल, रामगोपाल वर्मा ने भी की तारीफ
फैंस ने प्रभास को बताया ‘इंडिया का सबसे बड़ा सुपरस्टार’
इसके साथ ही प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ में प्रभास की एक्टिंग ने फैंस और दर्शकों का दिल जीत लिया, जिसकी वजह से एक ने लिखा, ‘प्रभास इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. फिल्म ब्लॉकबस्टर है.’ इसके साथ ही फिल्म में मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल के साथ ही रिद्धि कुमार भी हैं, जिनकी प्रभास के साथ केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है. मालविका और प्रभास की जोड़ी ने तो फैंस का दिल ही जीत लिया है. मालविका का एक्शन अवतार लोगों को खूब भा रहा है.
यह भी पढ़ें: खुशी कपूर और वेदांग रैना का टूटा रिश्ता! 2 साल की डेटिंग के बाद लव-बर्ड्स के रास्ते हुए जुदा
प्रोड्यसूर बोले- 100 करोड़ के पार जाएगी
प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ उनकी कमबैक फिल्म है और दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस भी मिल रहा है. अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई के साथ खाता खोलती है. जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर टीजी विश्व प्रसाद ने इसकी रिलीज से पहले ही दावा किया था कि ये फिल्म पहले दिन दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली है. गौरतलब है कि फिल्म का एडवांस बुकिंग में डंका भी खूब बजा. इसने इंडिया में 7 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन एडवांस बुकिंग में कर लिया था जबकि ब्लॉक सीट के साथ इसने 14 करोड़ से ज्यादा कमा लिए थे. वहीं, विदेशों में भी 2 मिलियन डॉलर तक का कलेक्शन कर चुकी है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines