The Raja Saab Star Cast Fees: साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साहब’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. 9 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ का क्रेज ऑडियंस में जोरों-शोरों पर है. इस फिल्म पर हर किसी की नजर टिकी है, क्योंकि प्रभास की फिल्म काफी टाइम बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं. वहीं अब फिल्म की स्टारकास्ट की फीस भी सामने आ गई है. प्रभास से लेकर संजय दत्त तक ने कितनी फीस ली है, चलिए आपको भी बताते हैं.
किसने कितनी ली फीस?
‘द राजा साहब’ की कास्ट की फीस भी रिवील हो गई है. प्रभास ने सभी सितारों से ज्यादा पैसे लिए हैं. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार प्रभास एक फिल्म के 150 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. वहीं ‘द राजा साहब’ के लिए एक्टर ने 100 करोड़ रुपये लिए हैं. इसके साथ ही संजय दत्त ने 5 से 6 करोड़, अनुपम खेर ने 1 करोड़, मालविका मोहननन ने 2 करोड़, निधि अग्रवाल ने 1 से 1.5 करोड़, रिद्धि कुमार ने 3 करोड़ और कॉमेडी स्टार ब्रह्मानंद ने 80 लाख रुपये फीस ली है.
यह भी पढ़ें: Jana Nayagan रिलीज से दो दिन पहले हुई पोस्टपोन, 9 जनवरी को नहीं आएगी Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म
फिल्म के गानों ने भी लुटा दिल
‘द राजा साहब’ का बजट भी काफी बड़ा है, उसी हिसाब से फिल्म से उम्मीद भी की जा रही है कि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है. वहीं हाल ही में हुए फिल्म से जुड़े एक इवेंट में ‘द राजा साहब’ के डायरेक्टर मारुति ने भी ऑडियंस को भरोसा दिलाया था कि ये फिल्म उन्हें निराश नहीं होने देगी. अब इसके बाद से फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. फिल्म के गाने ‘रेबेल साहब’ और ‘सहना सहना’ को काफी पसंद भी किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Katrina Kaif-Vicky Kaushal के बेटे के नाम का ‘उरी’ से क्या है कनेक्शन? बेहद दिलचस्प है वजह
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘द राजा साहब’ का बजट भी सामने आ गया है. फिल्म का बजट 400 से 450 करोड़ है. अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा. ये फिल्म कल यानी 9 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. ये साल 2026 की पहली हॉरर-कॉमेडी है, जो थिएटर्स में रिलीज होगी. वहीं रिलीज से पहले ही ये फिल्म काफी चर्चाओं में छाई हुई है और ऑडियंस को इसका बेसब्री से इंतजार है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines