प्रभास स्टारर फिल्म ‘द राजा साब’ करीब 400 से 450 करोड़ के बजट में बनी है. इस फिल्म के लिए प्रभास ने 100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. ‘द राजा साब’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आए हैं. लेकिन यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है. हालांकि, इस फिल्म में लोगों को संजय दत्त की एक्टिंग खूब पसंद आई है. बता दें कि संजय दत्त इस फिल्म में तांत्रिक का रोल निभा रहे हैं. इस फिल्म में जरीना वहाब ने प्रभास की दादी का किरदार निभाया है, जो एक अल्जाइमर की मरीज है और वो अपनी याददाश्त पूरी तरह से खो चुकी हैं. दरअसल फिल्म की कहानी सुनने में काफी दिलचस्प लगती है. लेकिन यह फिल्म स्क्रीन पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है. फिल्म की शुरुआती 5 मिनट लोगों को पसंद आते हैं. लेकिन उसके बाद ‘द राजा साब’ में जो कुछ होता है, वो ऑडियंस के पल्ले नहीं पड़ रहा है. इस फिल्म के फर्स्ट हाफ में दोनों हिरोइन की एंट्री दिखाई गई है.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 2 घंटे में इस हीरोइन ने ट्राई किए थे 130 जोड़ी कपड़े, डिजाइनरों पर डायरेक्टर ने खर्च कर दिए करोड़ों रुपए
क्या है ‘द राजा साब’ की कहानी?
प्रभास की इस फिल्म की कहानी बहुत सिंपल है. दरअसल प्रभास की दादी (जरीन वहाब) सब कुछ भूल चुकी हैं, उन्हें सिर्फ अपने पति यानी प्रभास के दादा का सपना आता है. फिर वो राजू (प्रभास) से बोलती हैं कि वो अपने दादा को ढूंढकर घर ले आए. फिल्म में राजू अपने दादा को ढूंढने के लिए हैदराबाद चला जाता है. दरअसल जब राजू अपने दादा को ढूंढने निकलता है, तो उसे काफी चैलेंज का सामना करना पड़ता है. फिल्म की कहानी लगभग यही है. इस फिल्म में कॉमेडी के नाम पर दर्शकों को मेकर्स ने चुना लगाया है. फर्स्ट हाफ जब खत्म होता है और सेकंड हाफ शुरू होता है, तो फिल्म की कहानी कुछ अलग ही चलने लगती है. दरअसल लोग फर्स्ट हाफ और सेकंड हाफ को मैच नहीं कर पाते हैं. हालांकि सेकंड हाफ में फिल्म के कुछ सीन लोगों को काफी पसंद आए हैं.
यह भी पढ़ें: ‘द राजा साब’ की OTT डील फाइनल! जानिए किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
हॉरर के नाम पर कुछ नहीं!
आपको बता दें कि प्रभास ने कॉमेडी सीन करने में अपनी पूरी मेहनत की है, लेकिन दर्शकों को हंसाने में नाकाम साबित हुए हैं. इतना ही नहीं फिल्म की म्यूजिक भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है. फिल्म को लेकर लोग सोशल मीडिया पर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. अगर आपको हॉरर कॉमेडी फिल्म पसंद है, तो यह फिल्म आपको पूरी तरह से निराश कर देगी. इस फिल्म में हॉरर के नाम पर कुछ भी नहीं है. इसे देखने में आपको कहीं पर भी डर महसूस नहीं होगा. .
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
7 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
9 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
9 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
10 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines