प्रभास की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमडी फिल्म ‘द राजा साहब’ की रिलीज को लेकर दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है. इस फिल्म को 9 जनवरी यानी कि आज रिलीज कर दिया गया है. फिल्म को दर्शकों से मिला जुला रिएक्शन मिल रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी वीक है. फिल्म पूरी तरह से प्रभास पर डिपेंडेड है. इसके साथ ही इसकी तुलना अक्षय कुमार की ‘भूल भुलैया’ के साथ भी हो रही है. दर्शकों का कहना था कि महल की पृष्ठभूमि और भूत की मौजूदगी जैसी चीजें दोनों फिल्मों में मिलती-जुलती है. ऐसे में अब इस पूरे मामले पर ‘द राजा साब’ की टीम ने अपना रिएक्शन दिया है.
अक्षय की फिल्म से हो रही तुलना पर बोले प्रोड्यूसर
इन तमाम अटकलों पर अब ‘द राजा साहब’ के मेकर्स ने चुप्पी तोडी है. फिल्म के प्रोड्यूसर टीजी विश्वा प्रसाद ने पिंकविला से बात की और इस दौरान उन्होंने बताया कि लोग भूल भुलैया और द राजा साब की तुलना कर रहे हैं, वो सरासर गलत है. दोनों ही फिल्मों की बैक स्टोरी काफी अलग है. उन्होंने इस तुलना को फिल्म की फैंटसी बताया और कहा कि उन्होंने फिल्म का फैंटसी वर्ल्ड भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े स्टार के मुताबिक डिजाइन किया है. प्रोड्यूसर ने कहा कि सिर्फ फिल्म की कहानियां ही नहीं बल्कि प्रोडक्शन डिजाइनिंग और विजुअल इफेक्ट्स तक काफी अलग हैं.
यह भी पढ़ें: ‘अमिताभ बच्चन मेरे बाप हैं…’, प्रभास की ‘द राजा साब’ हुई ऑफर तो एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर को दिया था ये जवाब
रिद्धी कुमार ने भी दिया रिएक्शन
इतना ही नहीं, इस पूरे मामले पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस रिद्धी कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इस बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि ‘भूल भुलैया’ एक बेहतरीन फिल्म है और ये उन्हें काफी पसंद भी है. उन्होंने कहा कि ये काफी रियल वर्ल्ड को पेश करती है. उनका कहना था कि ये एक ऐसे फैंटसी वर्ल्ड में लेकर जाएगी, जो उन्होंने कभी एक्सपीरियंस नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: रिलीज होते ही छाई प्रभास की ‘द राजा साब’, ‘कांतारा’ एक्टर ने बताया ‘ब्लॉकबस्टर’, जानिए क्या बोली पब्लिक
‘द राजा साब’ की पहले दिन की कमाई
बहरहाल, अगर ‘द राजा साब’ और उसकी कमाई के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म में उनके साथ एक्टर प्रभास, रिद्धी कुमार, निधि अग्रवाल, संजय दत्त और मालविका मोहनन अहम रोल में हैं. इसका निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री और आइवी एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है. इसके साथ ही अगर इसकी पहले दिन की कमाई की बात की जाए तो सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने शाम 4.30 बजे तक 15.34 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. ऐसे में अब इसकी कमाई शाम तक देखने के बाद लग नहीं रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर प्रोड्यूसर के दावे 100 करोड़ की ओपनिंग को पूरा कर पाएगी. खैर, अब तो ऑफिशियल आंकड़े आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि ये कितनी कमाई कर पाती है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines