The Raja Saab की कमाई में 5वें दिन भी गिरावट, फिर भी 200Cr क्लब में जल्द मारेगी एंट्री

The Raja Saab Day 5 Box Office Collection: पॉपुलर एक्टर प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े आ गए हैं. फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

The Raja Saab

The Raja Saab. image credit- social media

The Raja Saab Day 5 Box Office Collection: पॉपुलर एक्टर प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरती जा रही है, लेकिन फिल्म भी ये फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री मारने के लिए तैयार है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि जब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है, तो फिर कैसे ये फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन

फिल्म का 5वें दिन का कलेक्शन

फिल्म ‘द राजा साब’ की अगर पांचवें दिन की कमाई की बात करें तो sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन 4.85 करोड़ रुपये की कमाई है. हालांकि, ये अभी शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है, लेकिन फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

200 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार

इसी के साथ अगर इस फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो इसने सिर्फ पांच दिन में भारत में 119.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ अब अगर इसके 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की बात करें तो इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 188.4 करोड़ रुपये हो गया है और ये जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है.

‘द राजा साब’ की बीते चार दिन की इंडियन कमाई

इसके अलावा अगर फिल्म ‘द राजा साब’ की बीते चार दिन की इंडियन कमाई पर गौर करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 53.75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 26 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 19.1 करोड़ रुपये और चौथे दिन 6.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

विज्ञापन

संक्रांति हॉलिडे पर बढ़ सकता है कलेक्शन

फिल्म के ओपनिंग डे के मुकाबले इसके कलेक्शन में लगातार भारी गिरावट आई है. हालांकि, अब मकर संक्रांति हॉलिडे से मेकर्स को फिल्म के अच्छे कलेक्शन की उम्मीद है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के 6वें दिन यानी मकर संक्रांति हॉलिडे पर कितनी कमाई करती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ