The Raja Saab Vs Dhurandhar Box Office Collection: प्रभास की ‘द राजा साहब’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है. हालांकि फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन इसके बाद भी प्रभास की हॉरर कॉमेडी ने महज 5 दिनों में 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसके साथ ही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ अभी भी सिनेमाघरों में छाई हुई है. 40वें दिन भी ये स्पाई फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है. चलिए आपको भी दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
‘द राजा साहब’ का अब तक का कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार प्रभास की ‘द राजा साहब’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.85 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 119.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 169.25 करोड़ पहुंच गया है. अपकमिंग वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. फिल्म को सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिव्यू में मिल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: The Raja Saab की कमाई में 5वें दिन भी गिरावट, फिर भी 200Cr क्लब में जल्द मारेगी एंट्री
इन 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
प्रभास की ‘द राजा साहब’ की कमाई भले ही धीमी हो लेकिन फिल्म ने 5 दिनों में 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसमें ‘इक्कीस’, ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’, ‘किस-किसको प्यार करूं’, ‘तेरे इश्क में’ और ‘120 बहादुर’ शामिल हैं. ‘इक्कीस’ ने वर्ल्डवाइड 38.5 करोड़ कलेक्शन किया, वहीं ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने 49.5 करोड़, ‘किस-किसको प्यार करूं’ ने 16.23 करोड़, ‘तेरे इश्क में’ ने 161.96 करोड़ और ‘120 बहादुर’ ने 24.06 करोड़ कलेक्शन किया. आंकड़ों के हिसाब से ये फिल्मों ‘द राजा साहब’ से काफी पीछे हैं.
यह भी पढ़ें: कौन था गैंगस्टर हुसैन उस्तरा? जिसकी बेटी ने ‘ओ रोमियो’ के मेकर्स से मांगे 2 करोड़, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम!
‘धुरंधर’ ने कितनी की कमाई?
वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 40 दिन हो गए हैं. अब भी फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है. 40वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ की कमाई की. भारत में ये आंकड़ा 810.50 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1262.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ये फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
12 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
12 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
15 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
16 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
21 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
22 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
23 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines