The Raja Saab Box Office Collection Day 1: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साहब’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. प्रभास की इस हॉरर कॉमेडी को देखने के लिए ऑडियंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रही थी. वहीं ‘द राजा साहब’ के साथ-साथ अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म इक्कीस और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ भी सिनेमाघरों में आमने-सामने हैं. चलिए तीनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में जानते हैं.
‘द राजा साहब’ ने पहले दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार प्रभास की ‘द राजा साहब’ ने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई कर सबको चौंका दिया है. प्रभास की ‘द राजा साहब’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 45 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 57.16% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 50.92%, दोपहर के शो 50.82%, शाम के शो 57.70% और रात के शो 69.20% रहे. फिल्म की कास्ट की बात की जाए तो फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार लीड रोल में हैं.
यह भी पढ़ें: 15 करोड़ में बनी 2 घंटे 17 मिनट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमा डाले 300 करोड़, क्या आपने देखी?
‘धुरंधर’ ने 36वें दिन कितना किया कलेक्शन?
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की कमाई 36वें दिन भी जारी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 36वें दिन 3.50 करोड़ की कमाई की है. भारत में फिल्म ने 36 दिनों में 793.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 1238.15 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं.
यह भी पढ़ें: Review: फर्स्ट हाफ ने डुबोई ‘द राजा साब’ की नैया, आधी फिल्म के भरोसे प्रभास
‘इक्कीस’ की अब तक की कमाई
वहीं अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ की कमाई में 9वें दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 85 लाख का कलेक्शन किया. भारत में अब तक ‘इक्कीस’ ने 26.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये कमाई 33.65 करोड़ की हो गई है. फिल्म की कास्ट में अगस्त्य नंदा के साथ-साथ दिवंगत स्टार धर्मेंद्र, सिमर भाटिया और जयदीप अहलावत लीड रोल में नजर आए हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines