Indian Netflix Web Series Created History: पिछले महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 18 नवंबर को रिलीज हुई यश राज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी वेब सीरीज ‘द रेलवे मैन’ (The Railway Men) को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस सीरीज में चार एपिसोड हैं, जिनको खूब पसंद किया गया। सीरीज ने ओटीटी पर सफलता के झंडे गाड़े। इसके साथ ही सीरीज की पूरी टीम ने ऐसे-ऐसे कारनामे किए, जो किसी को भी हैरान कर दे और जिनको सुनने के बाद किसी के भी मुंह से बस वाह-वाही ही निकलेगी। दरअसल, यह सीरीज ब्रेवरी, आशा और इंसानियत की कहानी को बयां करती है।
खास बात तो यह है कि यह सीरीज नेटफ्लिक्स (Indian Netflix Web Series Created History) और यश राज एंटरटेनमेंट के बीच पहली साझेदारी थी। इस सीरीज की कहानी भोपाल गैस त्रासदी की सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी जान खो दी थी और काफी लोग मरने की कगार पर थे, जिनकी जान भारतीय रेलवे के कुछ कर्मचारियों ने बचाई थी। चलिए अब बताते हैं कि आखिर इस सीरीज की टीम ने क्या कारनामा करके इतिहास रच दिया?
The Railway Men की टीम ने कर दिखाया ऐसा
एक रिपोर्ट के मुताबिक, यश राज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की ‘द रेलवे मैन’ की टीम ने लगभग जीरो-वेस्ट सेट पर सक्सेसफुली शूटिंग की थी। सीरीज को बनाने के लिए पूरी टीम ने प्लास्टिक, डिस्पोजेबल, कागज और खाने समेत जरूरत के हिसाब से ही इस्तेमाल किया करते थे। बड़े स्टार्य, बड़े सेट और शूटिंग की देखरेख करने वाले कई क्रू मेंबर्स ने अपने सेट पर कम ही चीजों का इस्तेमाल किया था। साथ ही दिसंबर और मार्च के बीच प्रोडक्ट्स में 19,786 किलोग्राम कचरा उत्पन्न हुआ था। रिपोर्ट्स की मानें तो, टीम की ओर से 19,311.2 किलोग्राम कचरे को रिसाइकल किया गया और खाद बनाया गया, जिसको बाद में दान कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: The Archies में सिर्फ Suhana और Khushi ही क्यों बने ट्रोल्स का शिकार? यूजर्स ने बताई वजह
“पूरी टीम ने मिलकर काम किया”
इसके अलावा 417.7 किलोग्राम खान को नगर पालिका को दिया गया, जिससे उद्योग के अंदर एक बेंचमार्क बना, जिसके लिए टीम ने इंग्लिश और हिंदी में रंग-कोडित डिब्बे का इस्तेमाल किया गया। यश राज एंटरटेनमेंट के कार्यकारी निर्माता योगेन्द्र मोगरे ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, ‘हमारे बिजनेस को हमारे प्रोजेक्ट्स के सेट पर कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए अपना योगदान देना चाहिए’।
उन्होंने आगे कहा, ‘YRF हमेशा से एक ऐसी कंपनी रही है जो हर बात पर अमल करती है और हमें खुशी है कि हमारी वेब सीरीज ‘द रेलवे मैन’ की टीम ने जागरूक शूटिंग की आदतें बनाने के संबंध में बिरादरी के अंदर एक उदाहरण सभी के सामने रखा है, जो एनवायरनमेंट की भी सुरक्षा करती है। मैं जिम्मेदार नागरिक होने के लिए पूरी टीम को और हमारे लिए इसे क्रियान्वित करने के लिए हमारी एजेंसी स्क्रैप मैनेजमेंट को बधाई और धन्यवाद देना चाहता हूं’।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
13 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
14 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
15 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
16 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
19 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
20 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
21 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines