Real Tragedies Based Series: साल 1984 में भोपाल गैस त्रासदी हुई थी, जिसमें मिथाइल आइसोसाइनेट (MIC) नामक जहरीली गैस का रिसाव हुआ था, जिसका इस्तेमाल कीटनाशक बनाने के लिए किया जाता था। इस त्रासदी में हजारों लोगों की मौत हो गई थी। इसी कहानी को निर्देशक शिव रवैल इस वेब सीरीज ‘द रेलवे मैन’ (The Railway Man) में जरिए दर्शकों के सामने रखने जा रहे हैं। इस सीरीज में कुल चार एपिसोड हैं। साथ ही इस सीरीज में आर माधवन (R Madhavan), केके मेनन (KK Menon), बाबिल खान (Babil Khan) और दिव्येंदु (Divyendu) मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
सीरीज के कहानी में दिखाया जाएगा कि कैसे इन चारों ने अपनी जान पर खेलकर वहां फंसे लोगों की जान बताई थी। ये सीरीज आज, 18 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, ये कोई पहली ऐसी सीरीज या फिल्म नहीं है जो सच्ची त्रासदी पर आधारित है। इससे पहले भी कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें देश में घटी त्रासदियों को दिखाया गया है, जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर दें।
Mumbai Diaries Season 2
‘मुंबई डायरीज’ का दूसरा सीजन 6 अक्टूबर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज के दूसरे सीजन में मुंबई आयी भीषण बाढ़ को कहानी को दिखाया गया है। हालांकि, सीरीज की ज्यादातर कहानी बॉम्बे जनरल हॉस्पिटल में रहने वाले डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के ईद-गिर्द घूमती है। इसी सीरीज में मोहित रैना , कोंकणा सेन शर्मा , श्रेया धन्वंतरि , सोनाली कुलकर्णी , टीना देसाई , बालाजी गौरी , ऋद्धि डोगरा और प्रकाश बेलवाडी नजर आए थे।
Mumbai Diaries 26/11
‘मुंबई डायरीज’ का पहला सीजन साल 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमले पर आधारित है। इस सीरीज की कहानी मुंबई में हुए 26/11 पर ईद-गिर्द घूमती है, जिसको आजतक कोई भूल नहीं पाया है। सीरीज में उस दिन की कहानी के साथ-साथ बॉम्बे जनरल हॉस्पिटल में रहने वाले डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की कहानी भी दिखाई गई थी। इस सीरीज में कोंकणा सेन शर्मा, नताशा भारद्वाज, मोहित रैना, टीना देसाई और मिशाल रहेजा नजर आए थे।
यही भी पढ़ें: Anurag Dobhal से Sapna Choudhary तक… वो कंटेस्टेंट्स जो करोड़ों का जुर्माना देकर छोड़ना चाहते थे Bigg Boss
Kedarnath
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म ‘केदारनाथ’ साल साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी साल 2013 में उत्तराखंड में बादल फटने से विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन पर आधारित है, जिसमें 4300 से ज्यादा लोग मारे गए थे, हजारों लोग लापता हो गए थे। हालांकि, फिल्म के निर्देशक ने एक सच्ची घटना से जोड़ कर फिल्म को केवल रियल बनाने की कोशिश की गई है।
2018 Everyone is a Hero
इस साल 2023, मई में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘2018 एवरीवन इज ए हीरो’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इतना ही नहीं, इस फिल्म का नाम 96वें अकादमी अवॉर्ड्स में भेजने का फैसला किया गया है। इस फिल्म की कहानी साल 2018 में आई केरल बाढ़ पर आधारित है, जिसमें राज्य बुरी तरह से तबाह कर दिया था।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
2 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
6 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
9 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines