The Paradise Movie X Review: साउथ स्टार नानी की एक्शन फिल्म ‘द पैराडाइज’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म का रिलीज से पहले ही ऑडियंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा था. वहीं अब फाइनली ऑडियंस के बीच ये फिल्म आ चुकी है. इस फिल्म में नानी फुल एक्शान अवतार में नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म में नानी के साथ-साथ लीड रोल में राघव जुयाल भी धमाल मचाते नजर आ रहे हैं. फिल्म देखकर ऑडियंस अपने रिव्यू भी शेयर कर रही है. सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म को देखने के बाद अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. चलिए जानते हैं नानी की इस फिल्म को देखकर ऑडियंस ने क्या फैसला सुनाया है.
क्या बोली ऑडियंस?
श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में नानी अलग ही लुक में दिखाई दे रहे हैं. मेकर्स ने जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, तभी से फैंस इस फिल्म को थिएटर्स में देखना चाहते थे. वहीं अब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘नानी ने पूरी कोशिश की है कि इस फिल्म को देखने लायक बनाया जाए. उनकी मेहनत साफ दिखाई दे रही है. लेकिन कुछ सीन्स बोरिंग लगे, जिन्हें नानी नहीं बचा सके. राघव जुयाल के किरदार की शुरुआत अच्छी है, लेकिन एक टाइम के बाद उनका किरदार बेकार हो जाता है. अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो नानी के लिए इसे जरूर देखें.’
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये सिर्फ एक एक्शन फिल्म ही नहीं बल्कि एक भावनात्मक से जुड़ी कहानी भी कहती है. नानी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं और उन्होंने बखूबी अपने किरदार को निभाया है. श्रीकांत ओडेला की ये कहानी देखने लायक है. ये कहानी मां-बेटे के बीच की इमोशनल कहानी को कहती है. फिल्म का संगीत कमाल का है. प्रोडक्शन डिजाइन और विजुअल्स भी बेहतरीन हैं. ये फिल्म बड़े पर्दे पर देखने लायक है.’
तीसरे यूजर ने लिखा, ‘द पैराडाइज बेहतरीन फिल्म है. नानी ने तो आग ही लगा दी. थिएटर का माहौल जबरदस्त था. पहले भाग को फैंस ने खूब पसंद किया.’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘पहला भाग देखने लायक था, लेकिन दूसरे भाग में फिल्म की कहानी इधर-उधर भटकती रही. दूसरे भाग में अनिरुद्ध का बैकग्राउंड म्यूजिक भी असरदार नहीं रहा. मां-बेटे की कहानी दिल जीत लेती है. कुल मिलाकर ये फिल्म एक ऐवरेज फिल्म है. इसे आप एक बार थिएटर में जाकर देख सकते हैं.’
फिल्म की स्टारकास्ट
बता दें इस फिल्म में नानी एक्शन सीन्स में नजर आ रहे हैं. वहीं इस फिल्म में राघव जुयाल भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. इन दोनों सितारों के साथ-साथ फिल्म में कायादु लोहार, सोनाली कुलकर्णी और मोहन बाबू भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. वहीं ऑडियंस इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यू दे रही है.
संबंधित खबरें
'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
1 hr ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
3 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
4 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
6 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
6 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
6 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
7 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
20 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
21 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines