The Odyssey Box Office Collection: हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म को टक्कर देने के लिए टिकट खिड़की पर फिल्म ‘जन नायकन’ भी आ चुकी है, लेकिन फिर भी ये फिल्म कमाई करने से पीछे नहीं हट रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म ‘द ओडिसी’ ने कितना कलेक्शन कर लिया है?
फिल्म ‘द ओडिसी’
सैकनिल्क की मानें तो, फिल्म ‘द ओडिसी’ ने अपनी रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 6.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के इन आंकड़ों में बदलाव की संभावना है. इसी के साथ अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने इन 8 दिनों में 97.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
100 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी
फिल्म की कमाई लगातार जारी है और ये जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी. फिल्म को 100 करोड़ कमाने के लिए सिर्फ 2.85 करोड़ रुपये की जरूरत है. इस आंकड़े को पार करने के लिए फिल्म बस चंद कदम दूर है. वहीं, अगर फिल्म के पिछले हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने बीते वीक 90.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.
बीते 7 दिनों का कलेक्शन
फिल्म के ओपनिंग डे से लेकर बीते 7 दिनों के कलेक्शन को अगर देखें, तो फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म ने दूसरे दिन 22.00 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 21.90 करोड़ रुपये, चौथे दिन 8.00 करोड़ रुपये, 5वें दिन 8.35 करोड़ रुपये, 6वें दिन 6.50 करोड़ रुपये और 7वें दिन 6.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
कलेक्शन में गिरावट
भले ही फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अपनी पकड़ बना रखी है और ये कमाई करने से पीछे नहीं हट रही है. बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘धमाल 4’ भी अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म का कुल कलेक्शन 139.15 करोड़ रुपये हो चुका है.
‘धमाल 4’ का जलवा
वहीं, अगर इस फिल्म के बजट की बात करें तो इसे 150 से 200 करोड़ रुपये में बनाया गया है. इस लिहाज से इसने ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है और ये अभी भी कमाई करने में लगी हुई है. देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी और ये कितना और कलेक्शन करती है.
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
3 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
6 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
8 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
9 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines