हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2400 करोड़ की The Odyssey को किसने दी टक्कर? 4 दिन पहले आई फिल्म ने दिखाई आंखें और निकली आगे

The Odyssey Box Office Collection Day 10: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ अभी भी इंडिया में धमाल मचा रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन…

विज्ञापन
The Odyssey image credit- social media

The Odyssey Box Office Collection Day 10: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं, लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है. हालांकि, इस बीच अब एक फिल्म जो चार दिन पहले रिलीज हुई है, उसने इस हॉलीवुड फिल्म को ऐसी आंखें दिखाई कि वो कमाई में मामले में इससे आगे निकल गई. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में और इसी के साथ ये भी की फिल्म ने 10वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

फिल्म ‘द ओडिसी’ का कलेक्शन

Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ‘द ओडिसी’ ने अपनी रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 11.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 119.65 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि, इस फिल्म को तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ ने टक्कर दी है.

फिल्म ‘जन नायकन’ से पीछे

दरअसल, फिल्म ‘जन नायकन’ चार दिन पहले ही बॉक्स ऑफिस पर आई है, लेकिन इस फिल्म ने चार दिन में ही 124.75 करोड़ रुपये का मोटा कारोबार कर लिया है. वहीं, अगर फिल्म ‘द ओडिसी’ की बात करें तो ये फिल्म 5.1 करोड़ रुपये पीछे रह गई है. हालांकि, फिल्म की रिलीज को समय भी हो गया है, लेकिन फिर भी ये अब ‘जन नायकन’ से पीछे चल रही है.

विज्ञापन

‘द ओडिसी’ का कलेक्शन

इसी के साथ ही अगर फिल्म ‘द ओडिसी’ के बीते 9 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 17.40 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 22.00 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 21.90 करोड़ रुपये, चौथे दिन 8.00 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 8.35 करोड़ रुपये की कमाई की है.

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म

इसके अलावा फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन 6.50 करोड़ रुपये, 7वें दिन 6.15 करोड़ रुपये, 8वें दिन 6.85 करोड़ रुपये और 9वें दिन 11.05 करोड़ रुपये की कमाई की है. अब देखने वाली बात ये होगी कि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ का टोटल कलेक्शन कहां जाकर रुकेगा. हालांकि, इसका पता आने वाले समय में ही लगेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही Jana Nayagan, चार दिन में 200 करोड़ पार पहुंची कमाई, जानें टोटल कलेक्शन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola