The Odyssey Box Office Collection Day 5: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ को भारत में खूब प्यार मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. इस फिल्म को इंडिया में रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं. फिल्म की पांचवें दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 5वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म की 5वें दिन की कमाई
सैकनिल्क की मानें, तो फिल्म ‘द ओडिसी’ ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को खबर लिखे जाने तक 8.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं है और इनमें फेरबदल हो सकता है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना रखी है. इसी के साथ अगर इस फिल्म की टोटल भारतीय कमाई की बात करें तो फिल्म ने 77.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
बीते चार दिन का कलेक्शन
वहीं, अगर इस फिल्म की बीते चार दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 22.00 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 21.90 करोड़ रुपये और चौथे दिन 8.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है और ये जल्द ही भारत में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी.
फिल्म ‘द ओडिसी’ की कहानी
साथ ही अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म ‘द ओडिसी’ की कहानी ग्रीक कवि होमर के महाकाव्य पर आधारित है. इसे क्रिस्टोफर नोलन ने अपने अलग अंदाज में पेश किया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद भी आया है. इसमें हॉलीवुड के चर्चित कलाकार नजर आए हैं, जिसमें मैट डेमन के अलावा टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया, चार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो और हिमेश पटेल जैसे नाम शामिल हैं.
अन्य फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर मौजूद
इस फिल्म में मैट डेमन ने राजा ओडिसीस का किरदार निभाया है और उनके अभिनय को खूब सराहा जा रहा है. फिल्म की दर्शकों ने जमकर तारीफ की है. हालांकि, इस फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘धमाल 4’, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ भी मौजूद हैं, लेकिन फिर भी ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही है.
यह भी पढ़ें- Piyush Mishra के साथ हादसा, कैसी है अभिनेता की हालत? जानें तबीयत का लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
5 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
6 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
8 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines