हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

The Odyssey का भारत में जलवा, 17वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई, कितना हुआ टोटल कलेक्शन?

The Odyssey Box Office Collection Day 17: क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘द ओडिसी’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म की रिलीज को 17 दिन हो गए हैं, लेकिन इसकी कमाई जारी है.

विज्ञापन
The Odyssey. image credit- social media

The Odyssey Box Office Collection Day 17: क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘द ओडिसी’ बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है. फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं, लेकिन ये फिल्म अभी भी शानदार कलेक्शन करने में लगी हुई है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने टोटल कितनी कमाई कर ली है और इसका 17वें दिन का कलेक्शन कितना है?

फिल्म का कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को भी 5.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है और ये लगातार कमाई करने में लगी हुई है. इसी के साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 149.85 करोड़ रुपये हो गया है.

बीते 16 दिन की कमाई

वहीं, अगर इस फिल्म की बीते 16 दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 17.40 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 22.00 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 21.90 करोड़ रुपये, चौथे दिन 8.00 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 8.35 करोड़ रुपये, 6वें दिन 6.50 करोड़ रुपये और 7वें दिन 6.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

विज्ञापन

8 से 16 दिन का कलेक्शन

फिल्म की 8वें दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन 6.85 करोड़ रुपये, 9वें दिन 11.05 करोड़ रुपये, 10वें दिन 11.45 करोड़ रुपये, 11वें दिन 3.85 करोड़ रुपये, 12वें दिन 4.75 करोड़ रुपये, 13वें दिन 4.25 करोड़ रुपये, 14वें दिन 2.75 करोड़ रुपये, 15वें दिन 3.15 करोड़ रुपये और 16वें दिन 5.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

भले ही फिल्म ‘द ओडिसी’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, लेकिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट भी देखने को मिल रही है. दरअसल, टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई को रिलीज हो गई है. फिल्म का फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इस फिल्म से ‘द ओडिसी’ की कमाई पर असर पड़ा है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मीडियम फैमिली, छोटा परिवार और मुंबई तक का सफर, आज कॉमेडी का किंग है ये स्टार, पहचाना?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola