The Odyssey Box Office Collection Day 13: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं और टिकट खिड़की पर इसका कलेक्शन जारी है. हालांकि, अब लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या ये हॉलीवुड फिल्म भारत में 150 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी. आइए जानते हैं फिल्म की कमाई के बारे में…
फिल्म ‘द ओडिसी’ का कलेक्शन
दरअसल, फिल्म ‘द ओडिसी’ का आज यानी बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 13वां दिन था. आज खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 3.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, ये आंकड़े फिल्म की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े नहीं है और इनमें बदलाव हो सकता है. इसी के साथ अगर फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 13 दिनों में भारत में 130.91 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.
कमाई में गिरावट, तो कमाई करना मुश्किल
फिल्म ‘द ओडिसी’ ने भारतीय टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बना रखी है और ये कलेक्शन करने में लगी हुई है. हालांकि, फिल्म की कमाई में गिरावट है, लेकिन अगर फिल्म की कमाई अब और नहीं गिरती है और ये मूवी ऐसे ही कलेक्शन करती रही, तो ये 150 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी, लेकिन अगर फिल्म की कमाई में गिरावट आती रही, तो इसके लिए कमाई करना मुश्किल हो जाएगा.
12 दिनों की कमाई
इसी के साथ अगर फिल्म ‘द ओडिसी’ के बीते 12 दिनों के कलेक्शन पर गौर करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 17.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने दूसरे दिन 22.00 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 21.90 करोड़ रुपये, चौथे दिन 8.00 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 8.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
फिल्म का कलेक्शन
वहीं, इस फिल्म ने अपनी रिलीजल के 6वें दिन यानी पहले बुधवार को 6.50 करोड़ रुपये, 7वें दिन 6.15 करोड़ रुपये, 8वें दिन 6.85 करोड़ रुपये, 9वें दिन 11.05 करोड़ रुपये, 10वें दिन 11.45 करोड़ रुपये, 11वें दिन 3.85 करोड़ रुपये और 12वें दिन 4.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
यह भी पढ़ें- Batwara 1947 के एक सीन को लेकर इमोशनल हुईं शबाना आजमी, बोलीं- अपमानित और…
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines