हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

172 मिनट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काटा बवाल, कर डाली 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई

The Odyssey Collection: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ ने टिकट खिड़की पर कमाल कर दिया है. फिल्म लगातार कलेक्शन करने में लगी हुई है. आइए जानते हैं इस फिल्म की कमाई के बारे में…

विज्ञापन
The Odyssey. image credit- social media

The Odyssey Collection: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में लगी हुई है. फिल्म को रिलीज हुए समय हो गया है, लेकिन टिकट खिड़की पर इसकी पकड़ जारी है. इस बीच अब इस फिल्म ने 100 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर लिया है. आइए जानते हैं फिल्म के कलेक्शन के बारे में…

फिल्म ‘द ओडिसी’ का कलेक्शन

दरअसल, फिल्म ‘द ओडिसी’ ने दुनियाभर में 1 बिलियन यानी 100 करोड़ की कमाई कर ली है. इतना ही नहीं बल्कि इस साल ये मुकाम हासिल करने वाली ये 5वीं फिल्म बन गई है. मैट डेमन स्टारर इस फिल्म ने सिर्फ तीन हफ्तों में ये कारनामा कर दिखाया है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो तीन हफ्तों के बाद ‘द ओडिसी’ ने नॉर्थ अमेरिका में 429.6 मिलियन और ओवरसीज 578.8 मिलियन की कमाई की है.

100 करोड़ से ज्यादा हुआ कलेक्शन

वहीं, अगर इसकी कुल कमाई की बात करें तो इस तरह फिल्म की कुल कमाई 1.009 बिलियन यानी 100 करोड़ से ज्यादा की हो गई है. इतना ही नहीं बल्कि इसी के साथ इस फिल्म ने नोलन की 2008 की सुपरहिट ‘द डार्क नाइट’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने 1.008 बिलियन कमाए थे.

विज्ञापन

थिएटर्स में तीन हफ्ते पूरे

साथ ही अगर ‘द ओडिसी’ की बात करें तो ये फिल्म अब नोलन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है. इसे ‘द डार्क नाइट राइजेज’ 1.081 बिलियन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी करीब 73 मिलियन और कमाने हैं. गौरतलब है कि फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं.

फिल्म ‘द ओडिसी’

अगर इस फिल्म की इंडियन कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में भारत में 90.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 44.95 करोड़ रुपये और तीसरे वीक में 23.50 करोड़ की कमाई की थी. क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ की बात करें तो ये फिल्म होमर की ग्रीक कविता पर आधारित है. इस फिल्म में मैट डेमन, रॉबर्ट पैटिनसन, टॉम हॉलैंड, जेंडया, ऐनी हैथवे, चार्लीज थेरॉन और ट्रैविस स्कॉट जैसे स्टार्स ने काम किया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कब और कितने बजे रिलीज होगा Toxic का ट्रेलर, यश और नंबर 8 का क्या है खास कनेक्शन?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola