The Night Manager Season 2 Release Date: आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर स्टारर पॉपुलर वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ के पहले पार्ट को 16 फरवरी को रिलीज किया गया था।
इस सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस बीच अब ‘द नाइट मैनेजर’ का दूसरा पार्ट रिलीज होने वाला है। इसकी जानकारी खुद अभिनेता अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर दी है।
इस दिन रिलीज होगा ‘द नाइट मैनेजर’ का दूसरा पार्ट
दरअसल, अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए जानकारी दी है कि सस्पेंस और थ्रिलर वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ (The Night Maneger) का दूसरा पार्ट आने वाला है। इस सीरीज का दूसरा पार्ट 30 जून को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।
हाई-ऑक्टेन थ्रिल देखने को मिलेगा
आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर स्टारर पॉपुलर वेब सीरीज द नाइट मैनेजर के लैविश ड्रामा नाटक को भव्य लोकेशन पर शूट किया गया है। साथ ही इसमें हाई-ऑक्टेन थ्रिल देखने को मिलेगा। बता दें कि द नाइट मैनेजर, जॉन ले कैरे के इसी नाम के उपन्यास का हिंदी रूपांतरण है।
The Night Manager Season 2 Release Date
हथियार डीलर की भूमिका में हैं अनिल कपूर
बता दें कि ‘द नाइट मैनेजर’ में अनिल कपूर अहम किरदार निभा रहे हैं और इस सीरीज में वो हथियार डीलर की भूमिका में हैं। साथ ही आदित्य रॉय कपूर एक अंतरराष्ट्रीय आर्म सिंडिकेट के बारे में जानकारी खोजने के लिए के लिए सरकार द्वारा लगाए गए एक एजेंट की भूमिका में हैं। अब फैंस के लिए इस सीरीज का दूसरा पार्ट भी जल्द ही रिलीज होने वाला है।
The Night Manager Season 2
डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगा सीरीज का ‘सीजन 2’
बता दें कि ‘द नाइट मैनेजर’ में शोभिता धूलिपाला, तिलोत्तमा शोम, रवि बहल और सास्वता चटर्जी भी अहम भूमिकाओं में हैं। इससे पहले ‘नाइट मैनेजर का पार्ट 1’ फरवरी 16 को ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया था। वहीं, अब बहुत जल्द आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर स्टारर पॉपुलर वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ के दूसरे पार्ट को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा, जिसके लिए फैंस भी बहुत एक्साइटेड हैं।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
15 mins agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
1 hr ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
3 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
4 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
9 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
10 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
11 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
13 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines