The Night Manager Season 2: जल्द आ रहा है ‘नाइट मैनेजर’, जानें कब और कहां रिलीज होगा सीरीज का ‘सीजन 2’

The Night Manager Season 2 Release Date: आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर स्टारर पॉपुलर वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ के पहले पार्ट को 16 फरवरी को रिलीज किया गया था।इस सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस बीच अब ‘द नाइट मैनेजर’ का दूसरा पार्ट रिलीज होने वाला है। इसकी जानकारी खुद अभिनेता […]

---विज्ञापन---

The Night Manager Season 2 Release Date: आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर स्टारर पॉपुलर वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ के पहले पार्ट को 16 फरवरी को रिलीज किया गया था।

इस सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस बीच अब ‘द नाइट मैनेजर’ का दूसरा पार्ट रिलीज होने वाला है। इसकी जानकारी खुद अभिनेता अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर दी है।

इस दिन रिलीज होगा ‘द नाइट मैनेजर’ का दूसरा पार्ट

दरअसल, अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए जानकारी दी है कि सस्पेंस और थ्रिलर वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ (The Night Maneger) का दूसरा पार्ट आने वाला है। इस सीरीज का दूसरा पार्ट 30 जून को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

हाई-ऑक्टेन थ्रिल देखने को मिलेगा

आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर स्टारर पॉपुलर वेब सीरीज द नाइट मैनेजर के लैविश ड्रामा नाटक को भव्य लोकेशन पर शूट किया गया है। साथ ही इसमें हाई-ऑक्टेन थ्रिल देखने को मिलेगा। बता दें कि द नाइट मैनेजर, जॉन ले कैरे के इसी नाम के उपन्यास का हिंदी रूपांतरण है।

The Night Manager Season 2 Release Date

The Night Manager Season 2 Release Date

हथियार डीलर की भूमिका में हैं अनिल कपूर

बता दें कि ‘द नाइट मैनेजर’ में अनिल कपूर अहम किरदार निभा रहे हैं और इस सीरीज में वो हथियार डीलर की भूमिका में हैं। साथ ही आदित्य रॉय कपूर एक अंतरराष्ट्रीय आर्म सिंडिकेट के बारे में जानकारी खोजने के लिए के लिए सरकार द्वारा लगाए गए एक एजेंट की भूमिका में हैं। अब फैंस के लिए इस सीरीज का दूसरा पार्ट भी जल्द ही रिलीज होने वाला है।

The Night Manager Season 2

The Night Manager Season 2

डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगा सीरीज का ‘सीजन 2’

बता दें कि ‘द नाइट मैनेजर’ में शोभिता धूलिपाला, तिलोत्तमा शोम, रवि बहल और सास्वता चटर्जी भी अहम भूमिकाओं में हैं। इससे पहले ‘नाइट मैनेजर का पार्ट 1’ फरवरी 16 को ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया था। वहीं, अब बहुत जल्द आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर स्टारर पॉपुलर वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ के दूसरे पार्ट को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा, जिसके लिए फैंस भी बहुत एक्साइटेड हैं।

First published on: May 05, 2023 11:36 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें