The Marvels Teaser Out: मारवल सिनेमैटिक यूनिवर्स की आने वाली फिल्म ‘द मारवल्स’ इसी साल रिलीज होगी। इस बीच फैंस के लिए इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है।
इस फिल्म में कैप्टन मारवल के साथ सके साथ दो और सुपरहीरो नजर आने वाले हैं। इन दोनों में से एक मिस मारवल यानी कमला खान है और दूसरी मोनिका है। जैसे ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तो फैंस के खुशी के मारे झूम उठे।
‘द मारवल्स’ का ट्रेलर रिलीज
बता दें कि मारवल की सुपरहीरो फिल्मों के चाहने वाले दुनियाभर में हैं। साथ ही अपकमिंग फिल्म ‘द मारवल्स’ के ट्रेलर को 11 अप्रैल, 2023 को रिलीज़ किया गया था। ट्रेलर में, ब्री लार्सन कैरल डेनवर के रूप में वापस आती हैं और वैंडविज़न की मोनिका रामब्यू (टेयोना पारिस द्वारा अभिनीत), और मार्वल की कमला खान (इमान वेल्लानी द्वारा निबंधित) के साथ मिलकर काम करती हैं। साथ ही फिल्म में भारतीय अभिनेता मोहन कपूर की झलक भी नजर आती है, जो कमला के पिता रोल में हैं।
ब्री लारसन कैप्टन मारवल के किरदार में
इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि शील्ड के पूर्व डायरेक्टर निक फ्यूरी की पहल पर कैप्टन मारवल, मिस मारवल को खोजती है और दोनों मोनिका रेम्बो के साथ एक मिशन पर निकलते हैं। द मारवल्स, कैप्टन मारवल का सीक्वल है और मिस मारवल सीरीज की अगली कड़ी है। ब्री लारसन कैप्टन मारवल के किरदार में हैं।
इस दिन भारत में रिलीज होगी फिल्म
वहीं, इमान वेलानी ने मिस मारवल के किरदार को आगे बढ़ाया है। टेयोनाह पैरिस, मोनिका के रोल में हैं। निक फ्यूरी के किरदार में सैमुअल जैक्सन की वापसी हुई है। इसके साथ ही डाकोस्टा ने फिल्म का निर्देशन किया है। साथ ही ये फिल्म भारत में फिल्म 10 नवम्बर को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज की जाएगी। वहीं, इस फिल्म को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
38 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines