The Lady Killer: इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर अपनी फिल्म ‘द लेडी किलर’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में ये फिल्म रिलीज भी हो गई है। हालांकि फिल्म के मेकर्स ने बिना किसी प्रमोशन के ट्रेलर को रिलीज कर दिया।
इसके बाद अफवाहें आई कि फिल्म के निर्देशक ने इस फिल्म को पूरा किए बिना ही यानी आधी-अधूरी फिल्म रिलीज की है। अब इस पर खुद फिल्म के निर्देशक अजय बहल ने चुप्पी तोड़ी हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस पर क्या कहा?
यह भी पढ़ें- 15 साल की उम्र में शादी, 17 साल में बनी मां, इस वजह से Sunny Deol पर भी भड़क गई थीं ये बेबाक एक्ट्रेस
The Lady Killer के अधूरे होने पर बोले Ajay Bahl
बता दें कि हाल ही में फिल्म ‘द लेडी किलर’ के निर्देशक अजय बहल ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘द लेडी किलर एक संपूर्ण फिल्म है, इसकी कहानी अधूरी नहीं है। अजय ने बताया कि फिल्म की कहानी अधूरी होने की अफवाहें झूठी हैं। इस फिल्म को लेकर बेतुकी अफवाहें फैलाई जा रही है।’ निर्देशक ने बताया कि ‘यह फिल्म के पूरा होने की स्थिति के बारे में फैली अफवाहें मजाक के आधार पर फैलाई गई है। मैं मानता हूं कि हंसी मजाक को कभी-कभी गलत तरीके से ले लिया जाता है।’
The Lady Killer
मुझे इस प्रोजेक्ट पर बेहद गर्व है- अजय बहल
इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे उन्होंने कहा कि मुझे इस प्रोजेक्ट पर बेहद गर्व है। मैं इस फिल्म को सफल बनाने में शामिल सभी लोगों की कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए आभारी हूं। अजय बताया कि द लेडी किलर की पूरी टीम ने इस फिल्म को सफल बनाने में पूरी मेहनत की है। पूरी टीम की मेहनत से ही इस फिल्म का काम पूरा हुआ है और इसके बाद ही फिल्म को रिलीज किया गया है। बता दें कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर लीड रोल में है। इस फिल्म को तीन नवंबर को थिएटर में रिलीज किया गया है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines