Murder Mysteries To Watch On OTT: द फैमिली मैन के बाद मनोज बाजपेयी की दूसरी वेब सीरीज द किलर सूप नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस सीरीज में पैसा, मर्डर और डबल रोल की कहानी दिखाई गई है। अगर आप भी अगर आप भी मर्डर मिस्ट्री पर बनी फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन है तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। यहां हम आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मर्डर मिस्ट्री जॉनर में बनी फिल्में-वेब सीरीज के बारे में आपको बताएंगे जिनको आप ओटीटी पर देख सकते हैं।
ब्लर
तापसी पन्नू, अभिलाष थपलियाल और गुलशन देवैया की यह फिल्म ब्लर आपको जरूर देखनी चाहिए। करीब दो घंटे की यह फिल्म आपको काफी हद तक सस्पेंस से बांधे रखेंगी। आप इस फिल्म को जी5 पर देख सकते हैं। इसमें दो जुड़वां बहनों की अचानक हुई मौत के बारे में बताया गया है।
यह भी पढ़ें: The Killer Soup Review: पैसे, मर्डर और डबल रोल के खेल वाली अतरंगी सीरीज, दिल जीतने में नाकाम रहे मनोज बाजपेयी
निशाचर
निशाचर एक बहुत ही जबरदस्त वेब सीरीज है। यह एक मर्डर मिस्ट्री ड्रामा है, जिसकी कहानी लखनऊ शहर के इर्द-गिर्द घूमती है। यह सीरीज आपकी रातों की नींद उड़ाने के लिए काफी है। इस सीरीज में रोहित राजावत मुख्य भूमिका है। ‘निशाचर’ को आप जेमप्लेक्स पर देख सकते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=Tx5FM-Xyqbw
कटपुतली
इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। कटपुतली तमिल फिल्म रतासन का हिंदी रीमेक है। अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में सरगुन मेहता और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका में हैं। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
गैसलाइट
सारा अली खान की गैसलाइट भी मर्डर मिस्ट्री है। इसमें चित्रांगदा सिंह और विक्रांत मैसी भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। गैसलाइट को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
असुर
अरशद वारसी और बरुण सोबती स्टारर वेब सीरीज ‘असुर’ देखने के बाद तो आपके होश उड़ जाएंगे। जियो सिनेमा पर रिलीज हुई इस वेब सीरीज का निर्देशन ओनी सेन ने किया है।
https://www.youtube.com/watch?v=0ZwyCRhhK60
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
1 hr agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
2 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
4 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
7 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
15 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
18 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines