The Kerala Story Box Office Collection Day 22: बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिर रही फिल्म की कमाई, 22वें दिन किया इतना कलेक्शन
Edited By Nancy Tomar

The Kerala Story Box Office Collection Day 22
Edited By Nancy Tomar

The Kerala Story Box Office Collection Day 22
The Kerala Story Box Office Collection Day 22: अदा शर्मा (Adah Sharma) स्टारर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
एक तरफ तो ये फिल्म विवादों से घिरी हुई है और दूसरी तरफ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। इस बीच अब फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज के 22वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने 22वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने अपनी रिलीज के 22वें दिन 2.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। वहीं, अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 2.60 करोड़ रुपये हो गया है। इसी के साथ उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकता है।
वहीं, अगर इस फिल्म की 21 दिनों की कमाई की बात करें, तो फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने पहले दिन 8.03 करोड़, दूसरे दिन 11.22 करोड़, तीसरे दिन 16.4 करोड़, चौथे दिन 10.07 करोड़, पांचवे दिन 11.14 करोड़, छठे दिन 12 करोड़ और 7वें दिन 12 करोड़, 8वें दिन 12. (tokyosmyrna) 50 करोड़ और 9वें दिन 19.50 करोड़, 10वें दिन इस फिल्म ने 23 करोड़ और 11वें दिन 10 करोड़ और 12वें दिन 9.80 करोड़ और 13वें दिन 9 करोड़ 35 लाख रुपयों और 14 दिन फिल्म ने 6.50 करोड़, 15वें दिन 6 करोड़ और 16वें दिन 9 करोड़ और 17वें दिन 12 करोड़ और 18वें दिन 5.50 करोड़ और 19वें दिन 4 करोड़ और 20वें दिन 3.20 करोड़ और 21वें दिन इस फिल्म ने 3 करोड़ रुपये कमाए हैं।
बता दें कि ‘द केरला स्टोरी’ का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। वहीं, इस फिल्म में लीड रोल अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी लीड रोल में नजर आ रही है। अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने अपनी कहानी और सींस से काफी चर्चा बटोरी है। वहीं, फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर जहां फैंस खुश हैं तो वहीं कुछ लोगों के बीच नाराजगी है। वहीं, अब बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: