The Kerala Story Box Office Collection Day 12: अदा शर्मा (Adah Sharma) स्टारर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक तरफ तो ये फिल्म विवादों से घिरी हुई है और दूसरी तरफ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है।
इस बीच अब फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज के 12वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने 12वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
12वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने अपनी रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 9.80 करोड़ रुपयों का बिजनेस किया है। इसी के साथ अब फिल्म की कुल कमाई 156.84 करोड़ रुपये हो गई है और फिल्म ने बेहद आसानी से 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
फिल्म की कमाई
वहीं, अगर फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 8.03 करोड़, दूसरे दिन 11.22 करोड़, तीसरे दिन 16.4 करोड़, चौथे दिन 10.07 करोड़, पांचवे दिन 11.14 करोड़, छठे दिन 12 करोड़ और 7वें दिन 12 करोड़, 8वें दिन 12.50 करोड़ और 9वें दिन 19.50 करोड़, 10वें दिन इस फिल्म ने 23 करोड़ और 11वें दिन 10 करोड़ की कमाई की है।
सुदीप्तो सेन ने किया है ‘द केरला स्टोरी’ का निर्देशन
बता दें कि ‘द केरला स्टोरी’ का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। वहीं, इस फिल्म में लीड रोल अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी लीड रोल में नजर आ रही है। अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने अपनी कहानी और सींस से काफी चर्चा बटोरी है। वहीं, फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर जहां फैंस खुश हैं तो वहीं कुछ लोगों के बीच नाराजगी है।
जल्द 200 करोड़ में शामिल हो सकती है फिल्म
तमाम विवादों से घिरी ‘द केरला स्टोरी’ को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। वहीं इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 9 दिन के भीतर ही 100 करोड़ का मैजिकल आंकड़ा भी पार कर लिया है। फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 150 करोड़ के कल्ब में शामिल हो चुकी है और जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है उसे देखते हुए मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म वीकेंड तक 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
संबंधित खबरें
'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
26 mins agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 hr agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
3 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines