The Kerala Story 2 Release Date Postponed: ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ के मेकर्स को बड़ा झटका लगा है. फिल्म की रिलीज डेट पर केरला हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को देखने के लिए अब ऑडियंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया है. फिल्म के खिलाफ कोर्ट में 3 याचिकाएं दर्ज हैं, जिसके बाद कोर्ट ने फाइनली इसे संज्ञान में लिया और फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी. कोर्ट की अगली सुनवाई 2 हफ्तों बाद होगी, जिसमें फैसला होगा कि फिल्म को कब रिलीज करना है.
2 हफ्ते बाद होगी अगली सुनवाई
याचिकाकर्ताओं का कहना था कि फिल्म केरल राज्य की इमेज को गलत दिखा रही है. अगर ये रिलीज होती है तो इससे सांप्रदायिक माहौल बिगड़ सकता है. वहीं अब कोर्ट ने इन पेटिशन पर सुनवाई करते हुए फैसला किया कि सीबीएफसी को याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश की गई पिटीशन पर 2 हफ्तों के अंदर ध्यान देना है. जब तक सीबीएफसी नया आदेश जारी नहीं करती है तब तक फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई जा रही है.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का वो डायरेक्टर, जिसने गैंगस्टर की लाइफ पर बनाई 2 फिल्में; दोनों को मिले नेशनल अवॉर्ड
ट्रेलर के बाद गहराया विवाद
मेकर्स ने जब से फिल्म के ट्रेलर को जबसे जारी किया था, तभी से ये चर्चाओं में आ गई थी. ट्रेलर को देखकर लोगों ने आरोप लगाया कि फिल्म प्रोपेगेंडा है और फिल्म का मुद्दा भी समाज में गलत संदेश देता है. इसके बाद से फिल्म पर विवाद गहरा गया. हालांकि कुछ यूजर्स ने इन आरोपों को गलत बताया और मेकर्स का सपोर्ट किया. वहीं अब कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं की याचिका पर सुनवाई करते हुए अहम फैसला लिया.
यह भी पढ़ें:Exclusive: ‘शक्तिमान’ के ‘तमराज किलविश’ का टीवी से फिल्मों तक का सफर कैसा रहा? यंग एक्टर्स को दिया खास मैसेज
फिल्म की स्टारकास्ट
बता दें कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म कल यानी 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही थी. लेकिन अब इस फिल्म की अगली रिलीज डेट का इंतजार करना होगा. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में उल्का गुप्ता , अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं.
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
6 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
11 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
13 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
14 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
15 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
16 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
17 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines