कामाख्या नारायण के डारेक्शन में बनी फिल्म ‘The Kerala Story 2’ रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हो रहा है. यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म अपनी कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. ऐसे खबर यह भी आ रही है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने U/A 16+ का सर्टिफिकेट दे दिया है. इसका मतलब साफ है कि यह फिल्म अब थिएटर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. दरअसल, फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि इस मूवी को ‘A’ (केवल वयस्कों के लिए) सर्टिफिकेट दिया जाएगा.
‘The Kerala Story 2’ में सेंसर बोर्ड ने 16 बदलाव कराए हैं
द केरला स्टोरी 2 फिल्म को सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने U/A 16+ का सर्टिफिकेट दिया है, जिसका मतलब यह है कि इस मूवी को 16 वर्ष से ज्यादा के लोग देख सकते हैं. हालांकि, फिल्म में 16 बड़े बदलाव भी कराए गए हैं. दरअसल, इस फिल्म में लिप-लॉक किसिंग सीन को 50 % तक कम करवाया गया है. इसी तरह फिल्म में दिखाया गया रेप सीन भी 50 फीसदी तक कट करवाया गया है. इतना ही नहीं फिल्म में महिलाओं को थप्पड़ मारने वाले सीन और सर पर वार करने वाले सीन को भी कम करने का आदेश दिया है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म में आरोपी के घर को बुलडोजर से गिराने वाले सीन को भी संशोधन करने का निर्देश दिया है.
‘द केरला स्टोरी 2’ में CBFC डिस्क्लेमर देने का दिया आदेश
आपको बता दें कि फिल्म के अंदर तीन अलग-अलग डायलॉग को बदलने का निर्देश दिया है, तो वहीं एक आपत्तिजनक शब्द को फिल्म के अंदर पूरी तरह से म्यूट कर दिया गया है. इतना ही नहीं सेंसर बोर्ड ने यह भी आदेश दिया है कि इस फिल्म में एक डिस्क्लेमर जोड़ा जाए, जिसमें यह दिखाया जाए की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है. दरअसल, इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 11 मिनट 24 सेकंड है.
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
16 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
17 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
19 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
21 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
22 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines