The Kerala Story 2 Box Office Collection: ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड ‘ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई करने के बाद फिल्म की कमाई में अब गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म की कहानी पर सोशल मीडिया पर पहले ही विवाद छिड़ा हुआ है, वहीं अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी रेंगने लगी है. विवादों के बीच भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की तारीफ की जा रही है. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड ‘ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड ‘ ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.65 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.75% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 6.29%, दोपहर के शो 8.65%, शाम के शो 7.45% और रात के शो 12.61% रहे. फिल्म ने भारत में अब तक 12.80 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: संडे को चला ‘राधे भैया’ का जादू, सलमान खान की फिल्म ने 300 करोड़ वाली मूवी को दी टक्कर
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड ‘ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 15.1 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने पहले वीकेंड पर 9.4 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिलती रही. फिल्म में अदिति भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं. इन तीनों की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है.
यह भी पढ़ें: इजरायल-ईरान जंग के बीच दुबई में फंसी रणबीर कपूर की हीरोइन, डर के साय में गुजार रही रातें
फिल्म पर छिड़ा था विवाद
वहीं बता दें रिलीज से पहले ही फिल्म पर काफी विवाद छिड़ गया था. इस फिल्म की कहानी पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी. जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट पर भी रोक लगा दी गई थी. केरल हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने फिल्म की रिलीज डेट को 15 दिन के लिए टाल दिया था, लेकिन बाद में डिविजन बेंच ने इस पर फैसला लेते हुए फिल्म को रिलीज करने के आदेश दिए थे. विवादों के बीच रिलीज हुई ये फिल्म अब सिनेमाघरों में छाई हुई है.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
9 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines