हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विवादों के बीच रिलीज हुई The Kerala Story 2, पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई; 'ओ रोमियो' का भी जान लें हाल

The Kerala Story Box Office Collection:’द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. विवादों के बीच भी फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की. वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. चलिए दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

The Kerala Story Box Office Collection: विवादों के बीच भी ‘द केरल स्टोरी 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. वहीं पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत भी की. वहीं शाहिद कपूर की O Romeo को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. हालांकि सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं फिल्म में बेहतरीन कलाकारों के बाद भी ये फिल्म अभी तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 11.99% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 7.32%, दोपहर के शो 15.82%, शाम के शो 7.30% और रात के शो 17.51% रहे. पहले दिन अच्छी शुरुआत करने के बाद उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अपकमिंग दिनों में भी अच्छी कमाई कर सकती है.

यह भी पढ़ें: प्रभास की ‘Spirit’ का हाई वोल्टेज पोस्टर हुआ रिलीज, विवेक ओबेरॉय-ऐश्वर्या एक साथ आए नजर, इंटेंस लुक ने बढ़ाई धड़कन

विज्ञापन

‘ओ रोमियो’ ने अब तक कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 15वें दिन 1.15 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 62.60 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 97.35 करोड़ पहुंच गया है. फैंस भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और नाना पाटेकर लीड रोल में हैं.

यह भी पढ़ें: Vijay-Rashmika की शादी के बीच OTT पर ट्रेंड करने लगी ये फिल्म, IMDb पर मिली 7.7 की रेटिंग

विज्ञापन

कैसे रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’?

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ की रिलीज डेट पर रोक लगा दी थी. केरल हाईकोर्ट के सिंगल बेंच ने फैसला सुनाया था कि फिल्म पर रोक लगाई जाए, लेकिन डिवीजन बेंच ने उसी दिन अपना फैसला सुनाया जिस दिन फिल्म रिलीज होनी थी और ये फैसला मेकर्स के पक्ष में सुनाया गया, जिसके बाद फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola