Vivek Agnihotri New Film Announcement: विवेक अग्निहोत्री ने बीते साल फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज की थी। इस फिल्म की ऐसी आंधी चली थी कि इसने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए। अब विवेक अग्निहोत्री एकबार से वैसा ही कुछ ऐतिहासिक करने जा रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में घोषणा की है कि विवेक की अगली फिल्म का नाम पर्व है। इस फिल्म की कहानी एस एल भैरप्पा की किताब पर्व से ली गई है, जो कन्नड़ भाषा में लिखी गई है। इस फिल्म को तीन भाग में बनाया जाएगा। यह एक बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्म होगी।
यह भी पढ़ें: देश के पहले ‘इंटरनेट गुरु’ थे Shammi Kapoor, जुदा अंदाज और लाजवाब किरदार बना पहचान
शेयर किया ट्वीट
बता दें कि विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘पर्व’ एस एल भैरप्पा की किताब पर आधारित होगी। यह संस्कृत महाकाव्य महाभारत का पुनर्कथन है, जिसे प्रमुख पात्रों के व्यक्तिगत प्रतिबिंबों के माध्यम से वर्णित किया गया है। इस नॉवेल को आधुनिक क्लासिक के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया है। विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर एक्स (ट्वीट) किया है।
बनाईं ये फिल्में
बता दें कि इससे पहले विवेक अग्निहोत्री ने द ताशकंद फाइल्स, जो देश के दूसरे प्रधानमंत्री, लाल बहादुर शास्त्री के निधन के आसपास की रहस्यमय कहानियों पर आधारित एक दिलचस्प कहानी दिखाई है। फिल्म द कश्मीर फाइल्स भी उनकी एक और प्रभावशाली फिल्म है, जो कश्मीरी पंडितों के अपनी जमीन से पलायन करने के दर्द को बताती है।
प्रधानमंत्री ने की थी सराहना
हाल ही में निर्देशक ने द वैक्सीन वॉर नाम से फिल्म बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनको उनकी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के लिए बधाई दी थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने फिल्म की सराहना की और इसमें हमारे देश के वैज्ञानिकों के कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अथक प्रयासों के चित्रण की सराहना की थी।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
11 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
16 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
17 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
18 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
19 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines