The Greatest of All Time (Goat) 4 Days Box Office Collection (Early Estimates): बॉक्स ऑफिस पर आजकल सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘गोट’ ने तबाही मचा रखी है। फिल्म ने रिलीज होते ही ताबड़तोड़ कमाई करनी शुरू कर दी थी। फिल्म 4 दिन में ही 150 करोड़ के आंकड़े को छूने को तैयार है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन कितनी कमाई की है?
ताबड़तोड़ कमाई कर रही फिल्म
Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘गोट’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 34.2 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि यह इस फिल्म के अनुमानित और शुरुआती आंकड़े हैं और ऑफिशियल नंबर आने के बाद इसमें फेरबदल संभव है। वहीं अगर फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो यह फिल्म अब तक 137.2 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। फिल्म जल्दी ही 150 करोड़ के क्लब में भी एंट्री कर जाएगी।
फिल्म की अब तक की कमाई
जिस तरह से ‘गोट’ ने टिकट खिड़की पर बवाल मचा रखा है, देखकर तो यही लग रहा है कि फिल्म जल्दी ही 150 करोड़ के आंकड़े को भी छू जाएगी। गौरतलब है कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर ही 44 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन 25.5 करोड़, तीसरे दिन 33.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
150 करोड़ को जल्दी पार करेगी ‘गोट’
‘गोट’ की कमाई की रफ्तार को देखकर साफ कहा जा सकता है कि फिल्म मंडे टेस्ट में भी बवाल काटेगी और 150 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है। हालांकि देखने वाली बात यह होगी कि फिल्म मंडे को कितनी कमाई करेगी? बता दें कि इस फिल्म में थलापति विजय लीड रोल में हैं। थलापति विजय का अपना एक अलग फैन बेस है, जो उनकी फिल्मों के लिए बेकरार रहता है।
‘स्त्री 2’ से कांटे की टक्कर
थलापति विजय की एक्टिंग भी लोगों को हर बार अपना दिवाना बना ही लेती है। बता दें कि साउथ बेल्ट में जहां ‘गोट’ ने तबाही मचाई हुई है। वहीं हिंदी बेल्ट में ‘स्त्री 2’ ने भी छप्परफाड़ कमाई की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इन दोनों फिल्मों में से कौन ज्यादा कमाई करता है। ‘गोट’, ‘स्त्री 2’ को पछाड़ पाती है या नहीं। बता दें कि ‘स्त्री 2’ ने कई बड़ी फिल्मों को छठी का दूध याद दिलाकर यह मुकाम हासिल किया है।
यह भी पढ़ें- क्या फिर लगेगी Emergency? फिल्म को CBFC ने दिखाई ‘हरी झंडी’, पर करने होंगे ये बदलाव
संबंधित खबरें
LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
2 mins ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
19 mins agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
18 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
18 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
20 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
21 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
23 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines