Sunny Deol-Bobby Deol: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ सुपरहिट रही। बॉबी देओल की ‘एनिमल’ सुपरहिट हिट रही। धर्मेंद्र की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ भी हिट रही। क्या आपको पता है कि इस सक्सेज का श्रेय सनी देओल अपनी बहू दृशा आचार्य को देते हैं? इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने कपिल शर्मा के नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ किया है।
बता दें कि सनी देओल और बॉबी देओल कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में मेहमान बनकर पहुंचे। शो के दौरान देओल ब्रदर्स के साथ कपिल शर्मा ने खूब सारी मस्ती की। साथ ही कई दिलचस्प किस्से भी शेयर किए। हालांकि शो के दौरान बातचीत में दोनों भाई इमोशनल भी होते दिखाई दिए। आइए जानते हैं क्यों?
दृशा आचार्य को लकी चार्म मानते हैं सनी
सनी देओल ने आगे कहा, ‘1960 से मेरे पापा धर्मेंद्र इंडस्ट्री में हैं। मैं और बॉबी भी लाइमलाइट में हैं। इस दौरान कई सारी चीजें जिंदगी में आई और गईं लेकिन कुछ चीजें अच्छी हो नहीं रही थीं। हालांकि इस बार जिस तरह से जो हुआ। हमें लोगों का प्यार मिल रहा है। हमारे घर बेटी आई, उसके बाद गदर 2 आई और उसके पहले पापा की फिल्म आई। बॉबी की फिल्म आई और सभी सुपरहिट। मुझे लगा कि हमारे घर रब आ गया है।’
बता दें कि सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी दृशा आचार्य से हुई है। दोनों की शादी पिछले साल 18 जून, 2023 को हुई थी।
बॉबी देओल के नहीं रुके आंसू
उधर, सनी देओल की इन बातों को सुनने के बाद बॉबी देओल काफी इमोशनल हो गए। सनी देओल यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, ‘जब एनिमल आई फिर सब कुछ बदल गया। लोगों का अब हमें काफी प्यार मिल रहा है।’ गौरतलब है कि सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ काफी पिछले साल रिलीज हुई थी जो काफी सुपरहिट हुई थी। वहीं ‘एनिमल’ पिछले साल की ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म में बॉबी देओल के रोल की काफी तारीफ हो रही है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines