The Great Indian Kapil Show को लेकर एक अच्छी तो एक बुरी खबर, गुत्थी ने की पुष्टि

The Great Indian Kapil Show: नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। इसकी जानकारी खुद सुनील ग्रोवर ने फैंस के साथ शेयर की है और बताया है कि जल्द ही शो का दूसरा सीजन भी आने वाला है।

The Great Indian Kapil Show

The Great Indian Kapil Show

विज्ञापन

The Great Indian Kapil Show: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ धमाल मचा रहा है। दर्शकों को ये शो खूब पसंद आ रहा है। हालांकि अब इस शो से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, जो फैंस को मायूस भी कर रही है और खुश भी। शो से जुड़े लेटेस्ट अपडेट को सुनील ग्रोवर ने फैंस के संग शेयर किया है, जिसके मुताबिक ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ जल्द ही ऑफ एयर हो जाएगा।

सुनील ग्रोवर ने शेयर की जानकारी

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के बारे में जानकारी देते हुए सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ ही ये भी साफ हो गया है कि जल्द ही कॉमेडी का ये सिलसिला थम जाएगा। हालांकि उदास होने की बात नहीं है क्योंकि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का अगला सीजन भी जल्द ही लाया जाएगा। अपने पोस्ट को शेयर करते हुए सुनील ने एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही इसके कैप्शन में लिखा है कि एंटरटेनमेंट की बारिश होगी दोबारा, क्योंकि द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 2 आएगा बस कुछ ही महीनों में और नए सीजन का वेट करते हुए सीजन 1 को बिंज वॉच करलो।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

जैसे ही ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के ऑफ एयर होने की बात सामने आई, तो फैंस उदास हो गए। हालांकि शो का अगला सीजन जल्द आने वाला है, ये फैंस को बेहद खुश कर रहा है। सुनील के इस पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार रहेगा। दूसरे यूजर ने लिखा कि दूसरे सीजन में क्या अलग होगा ये बड़ी बात है। तीसरे यूजर ने लिखा कि मजा ही आ जाएगा। एक और यूजर ने कहा कि दूसरे सीजन को जल्दी लाया जाए। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

तीसरे सीजन को लेकर भी हो सकती है हलचल

बता दें कि ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहे कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को लेकर आज भी लोगों में वैसा ही क्रेज है। सूत्रों की मानें तो कहा जा रहा है कि इस शो का दूसरा सीजन 6 महीने बाद नेटफ्लिक्स पर वापसी कर सकता है। हालांकि अभी इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लोगों को बेसब्री से इसके दूसरे सीजन का इंतजार है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि अगर इस शो के दूसरे सीजन को अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो शो के तीसरे सीजन को लेकर भी आगे बात बढ़ेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ