The Great Indian Kapil Show Season 3: कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी पूरी पलटन के साथ तीन गुना धमाल मचाने के लिए लौट रहे हैं। उनका कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। इस बात की जानकारी खुद नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। जाहिर है कि कपिल शर्मा का कॉमेडी शो अब टीवी की बजाए नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाता है। पहले दो सीजन को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था। अब तीसरे सीजन का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है।
वीडियो के जरिए किया अनाउंस
नेटफ्लिक्स इंडिया ने बीते दिनों अपने ऑफिशियल पेज पर वीडियो शेयर करते हुए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन अनाउंस किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया, ‘अब 2025 का फनीवार होगा धमाकेदार। खूब सारी हंसी और चमकते हुए सितारों के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 जल्द ही लौट रहा है सिर्फ नेटफ्लिक्स पर! #TheGreatIndianKapilShow #TheGreatIndianKapilShowOnNetflix #NextOnNetflixIndia’
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef का ‘गेम चेंजर’ बना ये सेलिब्रिटी शेफ, दूसरे हफ्ते के टॉप 3 में ये सितारे
इस बार क्या होगा खास?
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन अनाउंस करते हुए मेकर्स ने यह भी बताया है कि इस बार शो में क्या खास देखने को मिलेगा? नए सीजन पर बात करते हुए कपिल शर्मा और उनकी टीम ने शेयर किया, ‘हम आपके पसंदीदा मेहमानों के साथ हंसी, रोमांचक बातचीत और मस्ती के साथ एक नए सीजन के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। दुनियाभर के दर्शकों ने हमें जो प्यार और सपोर्ट दिया है, वो असल में अभिभूत करने जैसा है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘लोगों को हंसाना हमेशा से सम्मान की बात रही है। एक बार फिर हमें ऐसा मौका मिलना हमें कृतज्ञता से भर देने जैसा है। इस सीजन में पसंदीदा सेलिब्रिटीज के साथ, आप अलग-अलग क्षेत्रों से कुछ आश्चर्यजनक मेहमानों को देख सकते हैं। जल्द ही नई कहानियाें, लेटेस्ट ड्रामा और मजेदार चुटकुलों के साथ सिर्फ द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 पर मिलते हैं!’
कब से शुरू होगा शो?
कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ में इस बार भी अर्चना पूरन सिंह जज की कुर्सी पर नजर आएंगी। इसके अलावा कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर सेलिब्रिटीज के साथ दर्शकों को हंसी के साथ लोटपोट करते हुए नजर आएंगे। हालांकि तीसरे सीजन की प्रीमियर डेट अभी सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
अजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
3 mins ago'ईविल डेड...', नाना पाटेकर के निधन पर बोलीं तनुश्री दत्ता; रिएक्शन वायरल
1 hr ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
10 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
11 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
14 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
15 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
17 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
18 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
19 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines