मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के प्रीमियर में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है। शो में कपिल शर्मा के अलावा सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक सहित कई कॉमेडियन नजर आने वाले हैं। इस बार शो में नवजोत सिंह सिद्धू भी दिखेंगे, लेकिन एक और ऐसा मेहमान है, जो कपिल के शो में इस बार धमाका करेगा। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कौन नजर आने वाला है? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
नवजोत सिंह सिद्धू ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, कपिल शर्मा के शो में इस बार कोई और नहीं बल्कि ‘ग्रेट खान और सुल्तानों के सुल्तान’ यानी सलमान खान नजर आने वाले हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये किसने कहा, तो हम आपको बता देते हैं कि इसकी जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दी है। नवजोत सिंह ने सलमान खान के संग एक फोटो शेयर की है और शानदार कैप्शन भी लिखा है।
सिद्धू ने लिखा खास कैप्शन
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सलमान खान के साथ पोस्ट शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि ग्रेट खान और सुल्तानों के सुल्तान के साथ। इस पोस्ट में नवजोत सिंह ने एक नहीं बल्कि चार फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट के सामने आने के बाद यूजर्स ने भी इस पर भर-भरकर कमेंट्स करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि अरे वाह भाईजान।
लोगों को शो का इंतजार
वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि सलमान खान भी आएंगे। तीसरे यूजर ने कहा कि भाईजान आ गए, मजा ही आ गया। एक और यूजर ने कहा कि इस बार तो कॉमेडी का धमाका होगा। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट को देखने के बाद किए हैं। गौरतलब है कि कपिल शर्मा के इस शो का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है, जो अब जल्दी ही खत्म होने वाला है।
21 जून को प्रीमियर होगा पहला एपिसोड
बता दें कि इस बार शो का तीसरा सीजन है और इसका पहला एपिसोड 21 जून को प्रीमियर होगा। इसके अलावा शो में ‘मेट्रो इन दिनों’ के कलाकार नजर आने वाले हैं। वहीं, इनके बाद शो में भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा और युजवेंद्र चहल नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Akhil-Zainab के रिसेप्शन में कैजुअल लुक में पहुंचे Mahesh Babu, फोटो सामने आते ही यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
15 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
18 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
18 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
19 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines