The Great Indian kapil Show: कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ के 12वें एपिसोड में रैप का माहौल बना जब शो में रैंप की दुनिया के तीन बेतहाज बादशाह आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया, जसकरण सिंह औजला और विवियन विल्सन द सिल्वर फर्नांडिस आए। आप भी सुनकर कंफ्यूज हो गए न कि भला ये कौन हैं? आपको बता दें कि ये तीनों कोई और नहीं बल्कि रैपर बादशाह, करण और डिवाइन ही हैं। दरअसल, ये इन तीनों के असल नाम हैं, जिसका खुलासा खुद कपिल शर्मा ने किया। हालांकि शो के दौरान तीनों के नाम लेते हुए कपिल ने कई जोक भी क्रैक किए। कॉमेडियन ने कहा कि तीनों के नाम ऐसे हैं, जैसे इन्होंने मिलकर कोई रेस्टोरेंट खोला हो। वैसे सिर्फ नाम ही नहीं तीनों के बारे में और भी कई दिलचस्प खुलासे हुए। आइए जानते हैं।
रैपर यूनियन हैं बादशाह
शो के दौरान कपिल शर्मा ने रैपर बादशाह से पूछा कि पाजी आपका नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। जब आप इंडस्ट्री में आए तो नाम बदलने से पहले आपने रैपर यूनियन से कांटेक्ट किया था? पता किया था कि आपके अलावा इस नाम से कोई और तो इंडस्ट्री में नहीं है? इस पर बादशाह ने मजेदार जवाब देते हुए कहा ‘अब तो हम ही रैपर यूनियन हैं।’ वहीं कपिल ने जब डिवाइन से नाम बदलने के पीछे का कारण पूछा तो रैपर ने कहा, ‘बचपन में मैं भगवान से रिलेटेड कई गानें लिखता था। इसके बाद मेरे माइंड में डिवाइन आया।’
प्रॉपर्टी ऑफ पंजाब पर दिलचस्प खुलासा
कपिल शर्मा ने बताया कि रैपर करण का पहला गाना ‘प्रॉपर्टी ऑफ पंजाब’ था जिसे उन्होंने खुद रिकॉर्ड किया था। हालांकि कॉमेडियन ने यह बताते हुए करण की टांग भी खींची। कपिल ने करण से पूछा कि ‘पाजी ये टाइटल पहले से था या पंजाब में प्रॉपर्टी बेचकर बनाया?’ इस पर बादशाह ने हैरानी जताई। वहीं करण ने कहा कि मुझे भी नहीं पता था। बस गाना बनाया और हिट हो गया।
यह भी पढ़ें: फिल्मों में आने से पहले नक्सली था ये दिग्गज सुपरस्टार, भाई की मौत से हुई थी घर वापसी
एक था राजा का शेयर किया एक्सपीरियंस
कपिल शर्मा ने शो के दौरान बादशाह के गाने ‘एक था राजा’ का जिक्र किया और रैपर से अपना एक्सपीरियंस शेयर करने के लिए कहा जिस पर बादशाह ने कहा, ‘मैं चाहता था कि मैं उन लोगों के साथ काम करूं जो मेरे दोस्त हैं और जिन्होंने मुझे इंस्पायर किया। बहुत मजा आया।’ वहीं करण ने कहा कि मजाक मजाक में हमसे गाना बन गया। इसके बाद करण ने कपिल से मजाक करते हुए कहा कि आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
जंगली शेर की आनंद महिंद्रा ने की तारीफ
कपिल शर्मा ने बताया कि डिवाइन का जब गाना आया ‘जंगली शेर’ वो इतना पॉपुलर हुआ कि आनंद महिंद्रा ने रैपर को गाड़ी गिफ्ट की। इसके बाद कपिल ने डिवाइन की टांग खींचते हुए कहा कि जब आपको कोई नया गाना आता है तो आप उनको फोन करते हो कि मेरा नया गाना आ गया क्या आपकी गाड़ी का नया मॉडल आया? इस पर डिवाइन ने कहा, ‘अभी मैं लैम्बो का ट्वीट ढूंढ रहा हूं लेकिन मिला नहीं। लेकिन आनंद महिंद्रा का थैंक्यू कि उन्होंने मुझे कार दी।’
कपिल ने करण से ली चुटकी
कपिल शर्मा ने करण से चुटकी लेते हुए कहा कि ‘आपके म्यूजिक वीडियो में असली टाइगर है तो आपको डर नहीं लगा?’ इसपर करण ने कहा कि ‘सच्ची लगा तो था डर लेकिन मैं तैयार था भागने के लिए।’ इस पर कपिल कहते हैं कि आपको लगता था कि आप भाग सकते हो? इस पर करण ने कहा कि मुझे डर लग रहा था कि अगर उसने मुझे पकड़ा तो मेरी शेखों वाली ड्रेस ही उतर जाएगी और मैंने कुछ पहना ही नहीं था। इस पर सब हंसने लगते हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
17 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
19 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
20 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
21 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines