The Great Indian Kapil Show: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ हमेशा ही फैंस को बेहद पसंद आता है. शो को लेकर हर कोई एक्साइटेड भी रहता है. इस बीच अब कपिल अपने शो के नए सीजन के साथ फिर से लोगों को हंसाने के लिए आने को तैयार है. अब सवाल ये है कि शो के प्रीमियर में गेस्ट कौन होगा? और इसे कब से स्ट्रीम किया जा सकेगा?
कौन होगा प्रीमियर का गेस्ट-कब से होगा स्ट्रीम?
कपिल शर्मा के शो की बात करें ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का चौथा सीजन 20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा. इस सीजन के प्रीमियर की गेस्ट कोई और नहीं बल्कि देसी गर्ल होंगी. जी हां, शो के प्रीमियर एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. इसकी जानकारी खुद कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है.
देसी गर्ल का वीडियो हुआ था वायरल
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में इंडिया आई थीं. इस दौरान पीसी को कपिल शर्मा के साथ देखा गया था. इस दौरान के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे. इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने कयास भी लगाए थे कि एक्ट्रेस शो की शूटिंग के लिए आई थी. शो के प्रीमियर में देसी गर्ल को देखने के लिए हर कोई बेहद एक्साइटेड है.
क्या होगा अलग?
इस बार कपिल शर्मा के शो का ये चौथा सीजन है, तो जाहिर है कि हर कोई इससे कुछ अलग की ही उम्मीद कर रहा है. शो के इस सीजन में हर उम्र की जनरेशन का ख्याल रखा गया है. इसके अलावा जानकारी है कि शो में जेन जी बाबा, ताऊ जी, राजा और मारुति जी जैसे नए किरदार भी लोगों को एंटरटेन करेंगे.
शो के लिए हर कोई एक्साइटेड
इसके अलावा शो में वर्ल्डकप चैंपियंस, ग्लोबल सुपरस्टार्स, जेन जी आइकंस, भोजपुरी स्टार्स के अलावा भी कई खास मेहमान नजर आने वाले हैं. अब हर किसी को बस शो के शुरू होने का इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि शो को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?
यह भी पढ़ें- Border 2 के टीजर का जल्द खत्म होगा इंतजार, कब और कितने बजे होगा रिलीज?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines