Janhvi Kapoor क्या सच में दोस्त के प्यार में बनी थीं 'लड़का'? Kapil Sharma के शो पर बताई सच्चाई

Devara Starcast In Kapil Sharma Show: फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ की स्टारकास्ट ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंची, जहां जाह्नवी कपूर ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने एक बार अपनी दोस्त की मदद की थी।

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor.

The Great Indian Kapil Show: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इस वक्त अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इस फिल्म के जरिए उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। हाल ही में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ में पहुंची, जहां जाह्नवी ने अपने बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार उन्होंने अपनी दोस्त को प्यार पाने के लिए उनकी किस तरह मदद की थी। जाह्नवी ने बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया था?

विज्ञापन

बता दें कि फिल्म ‘देवरा’ में जाह्नवी कपूर के अपोजिट सुपरस्टार जूनियर एनटीआर हैं, जबकि विलेन के रोल में सैफ अली खान नजर आए हैं। जाह्नवी की तरह ही सैफ की भी ये डेब्यू फिल्म है, जिसके जरिए उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में एंट्री की है। कुछ दिन पहले ही ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का प्रोमो आउट हुआ था, जिसमें इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट पहुंची थी। इस मौके पर काफी मस्ती और धमाल मचा।

विज्ञापन

जाह्नवी ने दोस्त की कैसे की मदद

कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में कॉमेडियन ने जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान के साथ खूब सारी बातचीत की और मस्ती मजाक किया। इस बीच एक्ट्रेस से बातचीत करते हुए कपिल ने उनसे पूछा कि हमने आपके बारे में सुना है कि आप लड़का बनकर किसी लड़की को डेट कर रही थीं? इस पर जवाब देते हुए जो जाह्नवी कपूर ने कहा वो काफी दिलचस्प था। एक्ट्रेस ने कहा, ‘नहीं… मैं जानती हूं कि ये कहानी कहां से आई है। दरअसल, मेरी एक फ्रेंड थी, जिसका ब्रेकअप हो गया था। वो अपने बॉयफ्रेंड को जलाने की कोशिश कर रही थी।’

विज्ञापन

जाह्नवी कपूर ने आगे कहा, ‘मैंने अपनी फ्रेंड की सच्ची दोस्त होने का फर्ज निभाया और उसकी बहन की तरह सोचा कि मैं स्वेटर्शट पहनती हूं। मैंने उससे कहा कि मेरा बैक शॉट लेकर इंस्टाग्राम पर डाल देना। इससे तुम्हारा एक्स बॉयफ्रेंड ये सोचकर दंग रह जाएगा कि आखिर ये लड़का है कौन? जिसके साथ तुम ब्रेकअप के एक हफ्ते बाद ही हॉलीडे पर चली गई।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘उसके एक्स बॉयफ्रेंड को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। न ही उसने कोई मैसेज किया था।’ ये सुनकर सभी हंसने लग गए।

विज्ञापन

सैफ-करीना के बीच समझौता?

इसके अलावा सैफ अली खान ने भी दिलचस्प खुलासा किया। जब कपिल ने उनसे सवाल किया कि आपके और करीना मैम के बीच एसी के रिमोट को लेकर नोकझोंक होती है? इस पर जवाब देते हुए सैफ ने कहा, ‘नोकझोंक तो नहीं लेकिन हमारे बीच समझौता जरूर हुआ है। मैं गर्मी में बिलकुल नहीं सो सकता लेकिन वो थोड़ी वार्मर हैं, इसलिए हमने 19 डिग्री पर समझौता किया है। मुझे लगता है कि इससे हम दोनों खुश हैं।’ वहीं जूनियर एनटीआर से जब एसी के रिमोट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अपनी वाइफ से रिमोट को लेकर झगड़े में हमेशा मैं जीतता हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ