मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार शो का तीसरा सीजन आने वाला है, जिसका दर्शक और फैंस बहुत ही बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं। इस शो के लिए मेकर्स शो की कास्ट पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं। शो में कपिल शर्मा के अलावा सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक सहित कई कॉमेडियन नजर आने वाले हैं। इस बीच आइए जानते हैं कि शो के लिए किसे कितनी फीस मिली है?
किसके खाते में कितने नोट?
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन के लिए कपिल शर्मा कथित तौर पर प्रति एपिसोड 5 करोड़ रुपये की मोटी फीस वसूल कर रहे हैं। वहीं, अगर सुनील ग्रोवर की बात करें तो उन्होंने प्रति एपिसोड 25 लाख रुपये बतौर फीस लिए हैं। इसके अलावा अर्चना पूरन सिंह शो के लिए 10 लाख रुपये वसूल कर रही हैं।
सबसे कम फीस किसकी?
कृष्णा अभिषेक भी प्रति एपिसोड 10 लाख रुपये की फीस चार्ज कर रहे हैं। कीकू शारदा को शो के लिए 7 लाख रुपये बतौर फीस मिल रहे हैं। वहीं, राजीव ठाकुर को शो के लिए 6 लाख रुपये प्रति एपिसोड मिल रहे हैं। बता दें कि सभी आंकड़े रिपोर्ट्स के आधार पर हैं और इन्हें लेकर कुछ भी ऑफिशियली सामने नहीं आया है। राजीव ठाकुर को शो से सबसे कम फीस मिल रही है।
कब होगा शो का प्रीमियर?
इसके अलावा अगर शो की बात करें तो इसका पहला एपिसोड 21 जून को प्रीमियर होगा। हर किसी को 21 जून का बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा शो के पहले सीजन में ‘मेट्रो इन दिनों’ के कलाकार नजर आने वाले हैं। वहीं, इनके बाद शो में भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा और युजवेंद्र चहल नजर आएंगे।
नवजोत सिंह सिद्धू आ सकते हैं नजर
इनके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू कथित तौर पर एक एपिसोड के लिए शो में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुनने में आया है कि नवजोत शो में अर्चना पूरन सिंह की जगह लेंगे, जो इन दिनों स्विट्जरलैंड में फैमिली वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। अब देखना होगा कि शो में क्या-क्या देखने को मिलता है और इस बार शो किस तरह पब्लिक को एंटरटेन करता है।
यह भी पढ़ें- G Krishnakumar के खिलाफ FIR दर्ज, एक्टर के साथ बेटी का भी नाम फंसा
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines