The Great Indian Kapil Show 3: नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ गेस्ट बनकर पहुंची थीं। इस दौरान उन्हें एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम ने भी ज्वाइन किया। जब सिब्लिंग्स की ये जोड़ियां कपिल के शो में एक साथ आईं, तो खूब मस्ती हुई और कई राज भी खुले। इसी दौरान शिल्पा शेट्टी ने अपनी मां से जुड़ा बचपन का एक किस्सा भी शेयर किया। बचपन में शिल्पा शेट्टी के साथ उनकी मां का कैसा रवैया था? उस पर एक्ट्रेस ने खुलासा किया है।
शिल्पा शेट्टी को बचपन में मां से पड़ी मार
शिल्पा शेट्टी ने बताया है कि वो और शमिता बचपन में मां से मार खा चुकी हैं। बचपन को लेकर बातचीत करते हुए शमिता ने बताया कि उनकी मां बेहद स्ट्रिक्ट हुआ करती थीं। उन्होंने बेहद सख्ती के साथ शिल्पा और शमिता को बड़ा किया है। शिल्पा ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी मां ने उन्हें बख्शा नहीं है। वो उन्हें और उनकी बहन शमिता को चप्पल और यहां तक की झाडू से भी मारती थीं। शिल्पा ये बताते हुए खूब हंसी और अपने और शमिता के ग्राउंडेड होने का क्रेडिट भी मां को ही दे दिया।
क्या है शिल्पा के डिसिप्लिंड होने का कारण?
शिल्पा शेट्टी का कहना है कि मां की चप्पल और झाडू खाकर ही वो दोनों आज इतनी डिसिप्लिंड हैं। उनकी मां की सख्ती के कारण ही वो जमीन से जुड़ी हुई हैं। एक्ट्रेस बोलीं कि वो पूरे दिल से इस बात को एक्सेप्ट करती हैं कि उनकी मां ने उन्हें डांटने या सजा देने में कभी हिचकिचाहट नहीं दिखाई। गलती होने पर दोनों बहनों को सजा मिलती थी। वो काफी स्ट्रिक्ट थीं और उन्हीं के कारण आज दोनों बहनों में संस्कार हैं।
यह भी पढ़ें: Hina Khan को 1 साल से नहीं मिला काम, क्या कैंसर बना एक्ट्रेस की बेरोजगारी की वजह?
बहन के लिए दूल्हा ढूंढ रहीं शिल्पा शेट्टी
इसके बाद शिल्पा ने शमिता की शादी पर भी खुलकर बात की है। शिल्पा ने बताया कि वो अपनी छोटी बहन की शादी करवाना चाहती हैं। एक्ट्रेस अपनी बहन के लिए लड़का ढूंढ रही हैं। वो जब भी किसी अच्छे लड़के से मिलती हैं तो अपनी बहन संग शादी की बात भी चला लेती हैं। वो सामने से लड़के से पूछ लेती हैं कि वो सिंगल है या नहीं? एक्ट्रेस का ये सवाल सुनकर लड़के भी कंफ्यूज हो जाते हैं क्योंकि वो सोचते हैं कि शिल्पा तो शादीशुदा हैं, तो वो ये सवाल क्यों कर रही हैं?
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
6 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
9 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
10 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
11 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
17 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines