The Great Indian Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का तीसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर छाया हुआ है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में म्यूजिकल महफिल लगी। इसमें बॉलीवुड के फेमस सिंगर्स विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी के साथ-साथ नीति मोहन और शान स्पेशल गेस्ट बनकर नजर आए। विशाल-शेखर ने शो में अपने बारे में कुछ खास बातें ऑडियंस के साथ शेयर की। सालों से एक-साथ गाते आ रहे इन दोनों सिंगर्स ने अपने पहले शो के बारे में कुछ दिलचस्प बातें रिवील की। चलिए आपको भी बताते हैं विशाल-शेखर ने अपने पहले कॉन्सर्ट को लेकर क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: भाई को बॉयफ्रेंड बना लेती हैं Huma Qureshi? एक्ट्रेस ने कपिल के शो में खुद सुनाया किस्सा
कोलाबा में किया था पहला शो
शो की जज अर्चना पूरण सिंह ने जब विशाल और शेखर से उनके पहले शो के एक्सपीरियंस के बारे में पूछा तो दोनों सिंगर्स ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। अपने करियर की शुरुआत साथ में करने वाले इन सिंगर्स ने बताया कि उन्होंने अपना पहला शो कोलाबा में किया था और उन्हें पहले शो में कोई फीस नहीं मिली थी।
पहले शो के बारे में क्या बोले सिंगर्स?
सिंगर्स के इस खुलासे पर शो के होस्ट कपिल शर्मा और जज नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरण सिंह भी हैरान रह गईं। विशाल-शेखर ने आगे कहा कि हमें कहा गया था कि हम लोगों को स्टेज पर परफॉर्म करना है और 20 लड़कियां हमारे आस-पास कैट वॉक करेंगी। सिंगर्स ने आगे बताया कि दरअसल वो एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट था जहां हमें परफॉर्म करने को बोला गया था। साथ ही वो शो हमारे जीवन का पहला शो था जिसमें हमें एक भी रुपया नहीं मिला था।
बॉलीवुड को दिए सुपरहिट सॉन्ग्स
बता दें विशाल-शेखर इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। इन दोनों ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट सॉन्ग्स दिए हैं। जिनमें ‘डिस्को दीवाने’, ‘जाने क्यूं’, ‘झूमे जो पठान’, ‘इश्क वाला लव’, ‘शेर खुल गए’, ‘जेहनसीब’, ‘कुक्कड़’, ‘बेशर्म रंग’, ‘ड्रामेबाज’ और ‘चाशनी’ जैसे कई गाने हैं। इसके साथ ही शेखर रवजियानी को तो आप ‘नीरजा’ मूवी में भी देख चुके हैं। इसमें उन्होंने सोनम कपूर के बॉयफ्रेंड का किरदार निभाया था।
यह भी पढ़ें: Huma Qureshi की मां ने कपिल शर्मा को क्यों दी धमकी? एक्ट्रेस के भाई साकिब सलीम भी रह गए दंग!
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
4 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
7 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
11 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines