The Great Indian Kapil Sharma Show: नेटफ्लिक्स का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का लेटेस्ट एपिसोड रिलीज हो चुका है। इस एपिसोड में इस बार रक्षा बंधन के त्योहार को सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान शो में हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम ने शिरकत की। वहीं हुमा और साकिब के अलावा शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी भी नजर आईं। बॉलीवुड के इन भाई-बहनों ने शो में एक-दूसरे के राज खोले, जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया। वहीं इस दौरान सबसे दिलचस्प बात ये हुई कि ऑडियंस में बैठी हुमा और साकिब की मम्मी ने कपिल शर्मा को धमकी दे डाली, जिससे हर कोई दंग रह गया। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
यह भी पढ़ें: ‘रक्षाबंधन पर आईं हों, करवा चौथ मना लेतीं’, विदेशी युवतियों के हाथ में राखी देख Kapil Sharma ने कसा तंज
राखी लेकर आईं हुमा
कपिल के शो में जैसे ही हुमा कुरैशी की एंट्री हुई, तभी से कपिल एक्ट्रेस के लुक पर फिदा हो गए। हुमा ने बताया कि जब भी मैं इस शो में आती हूं तो कपिल की फ्लर्टिंग अपने आप निकल आती है। इसलिए मैं उनके लिए इस रक्षाबंधन के मौके पर राखी लेकर आई हूं। हुमा कपिल के लिए अपने साथ एक बड़ी सी राखी लेकर आई थीं। हालांकि कपिल ने उस राखी को अपनी टीम को दे दिया और साथ ही मजाक में कहा कि इसे दफना दो।
क्या बोलीं हुमा की मम्मी?
वहीं जब ऑडियंस में बैठी हुमा और साकिब की मम्मी से कपिल ने हालचाल पूछे तो उन्होंने कॉमेडियन को धमकी दे दी। एक्ट्रेस की मम्मी ने कहा कि कपिल मेरी बेटी आपके लिए राखी लेकर आई हैं तो आप हुमा से इस शो में मेरे सामने आज राखी बंधवाएंगे अगर आपने ऐसा नहीं किया तो फिर उसका अंजाम ठीक नहीं होगा। इसे सुनकर बॉलीवुड एक्टर और हुमा के भाई साकिब सलीम भी शॉक्ड हो गए। कपिल ने भी हुमा की ओर देखते हुए कहा, ‘आपकी मम्मी गुंडी हैं।’ हालांकि हुमा की मम्मी ने ये कपिल को ये धमकी मजाक में दी थी।
ऑडियंस को पंसद आया अंदाज
हुमा की मम्मी का ये मजाकिया अंदाज देखकर ऑडियंस भी जोर-जोर से हंसने लगीं। वहीं बाद में उन्होंने कहा कि कपिल मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं और इस शो में मैं आपके लिए ही अपने बच्चों के साथ आई हूं। आप लोगों को हंसाकर बेहद अच्छा काम कर रहे हैं। वहीं कपिल और हुमा की मम्मी की ये मजाक-मस्ती ऑडियंस को काफी पसंद भी आई। सोशल मीडिया पर फैंस इसकी चर्चा भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: क्या Parineeti Chopra शादी के 2 साल बाद सुनाएंगी गुड न्यूज? कपिल के शो में राघव ने दिया हिंट!
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
6 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
12 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
13 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines