The Family Man 3 Climax Interesting Facts: मनोज बाजपेयी पिछले काफी समय से वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. प्राइम वीडियो इस सीरीज की रिलीज का इंतजार पिछले महीने ही खत्म हुआ है, जिसके बाद इसके कई कलाकारों के काफी चर्चे रहे हैं. इसमें जयदीप अहलावत और निमरत कौर जैसे सेलेब्स की न्यू एंट्री हुई. इन्होंने लाइमलाइट लूट ली. इसका क्लाइमैक्स काफी सस्पेंस से भरा रहा, जिसमें इसकी कहानी का अंत नहीं होता और ना ही कुछ सवालों के जवाब मिलते हैं. इसके बाद सीजन 4 के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ जाती है. चलिए बताते हैं उन 5 सवालों के बारे में…
क्लाइमैक्स छोड़ जाता है सस्पेंस
राज और डीके की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ का क्लाइमैक्स कमाल का है. इसमें देखने के लिए मिला था कि मनोज नागालैंड जाते हैं, जहां वह खुद को बेकसूर साबित करने के लिए जद्दोहद करते हैं. इस बीच रुक्मा उनके हाथ आ भी जाता है लेकिन, एक झटके में हाथ से निकल भी जाता है. उधर मीरा यानी कि निमरत कौर भी अंडरग्राउंड हो जाती हैं, जिसके बारे में पता ही नहीं चलता है. फिर सीरीज के अंत में दिखाया गया है कि मनोज बाजपेयी को गोली लगी होती है तो वह बॉर्डर पार ही रह जाते हैं. इसके क्लाइमैक्स में ऐसे कई सवाल खड़े होते हैं, जिसकी वजह से सीजन 4 के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ जाती है.
यह भी पढ़ें: ना दीपिका ना सलमान खान, 2025 में 2 न्यूकमर्स ने स्टार्स को चटाई धूल, देखिए टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर स्टार्स की लिस्ट
आरोपों के बाद श्रीकांत को वापस मिल पाएगी उनकी डिग्निटी
‘द फैमिली मैन 3’ में देखने के लिए मिला कि मनोज बाजपेयी उल्टा भागते फिरते हैं. वह सीरीज में वांटेड मैन बन जाते हैं. जो देश की रक्षा करता दिखा वही चोर पुलिस के खेल में फंसा दिखता है. उनकी डिग्निटी पर एक धब्बा लग जाता है. ऐसे में अब सीजन 3 में तो दिखाया नहीं गया कि उनकी डिग्निटी वापस मिल पाती है या नहीं तो इसका जवाब भी सीजन 4 में मिल सकता है क्योंकि आरोपों की वजह से श्रीकांत का परिवार तक स्ट्रगल कर रहा था.
रुक्मा (जयदीप अहलावत) कहां है?
इसके साथ ही प्राइम वीडियो की सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ में नए विलेन की एंट्री हुई है, जिसमें जयदीप अहलावत रुक्मा का रोल प्ले कर रहे हैं. उनका किरदार काफी अट्रैक्टिव है. विलेन रुक्मा की भूमिका में वह छा गए हैं. क्लाइमैक्स में देखने के लिए मिलता है कि वह श्रीकांत को चकमा देकर भाग जाता है. ऐसे में सीजन 4 में देखना होगा कि रुक्मा कहां गया और वह कब गिरफ्त में आता है.
यह भी पढ़ें: विलेन बन किया डेब्यू, फिर कॉमेडी से जीता दिल; 62 की उम्र में आज भी हैं डांसिंग मास्टर; पहचाना कौन?
द्वारकानाथ संग की गई पीएम की रक्षा डील का क्या, मीरा कहां हैं?
‘द फैमिली मैन 3’ के क्लाइमैक्स में सीरीज के असली विलेन के चेहरे से पर्दा उठ जाता है. इसमें द्वारकानाथ (जुगल हंसराज) प्राइम मिनिस्टर बनीं सीमा बिस्वास के साथ प्रोजेक्ट सहकार साइन करता है. वहीं, इस डील को साइन करवाने का काम पीएम का पीए बने विपिन वर्मा करते हैं. वह देश के साथ धोखेबाजी करते हैं. मनोज को फंसाने में उनका अहम रोल होता है. इसके साथ ही मीरा बनीं निमरत कौर भी अपना फेस रिवील होने के बाद अंडर ग्राउंड हो जाती हैं. इन सब सवालों के जवाबों को पाने के लिए ‘द फैमिली मैन’ के सीजन 4 का इंतजार करना होगा.
यह भी पढ़ें: Pawan Singh का भोजपुरी ‘धमाका’, तृषाकर मधु संग दिखाई रंगदारी, एक दिन में मिले मिलियन्स व्यूज
सुचि और श्रीकांत का तलाक होगा या नहीं
वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ में देखने के लिए मिला है कि श्रीकांत जहां अपनी जॉब को लेकर चिंता में दिखाई देते हैं. वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ भी बिखरने की कगार पर होती है. सीरीज में दिखाया गया है कि सुचि यानी कि प्रियामणि और श्रीकांत (मनोज बाजपेयी) ने तलाक की अर्जी दाखिल की है. लेकिन सीरीज के अंत में सुचि का श्रीकांत के लिए प्यार, केयरिंग और फीलिंग्स देखने के लिए मिलती है. वहीं, इनके बच्चे भी नहीं चाहते हैं कि उनका तलाक हो. ऐसे में अब देखना होगा कि ‘द फैमिली मैन 4’ में सुचि और श्रीकांत का तलाक होता है या नहीं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines