Pawan Singh का भोजपुरी 'धमाका', तृषाकर मधु संग दिखाई रंगदारी, एक दिन में मिले मिलियन्स व्यूज

Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी के टीआरपी किंग कहे जाने वाले पवन सिंह के नए वीडियो ने आते ही गर्दा उड़ा दिया है. भोजपुरी सॉन्ग ‘धमाका’ ने यूट्यूब पर आते ही छा गया है, जिसमें उनके साथ तृषाकर मधु ने अपनी अदाओं का जादू बिखेरा है.

Pawan Singh, Pawan Singh Bhojpuri Song Dhamaka, Pawan Singh Dhamaka

पवन सिंह का नया भोजपुरी सॉन्ग 'धमाका' (Photo- Youtube)

Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह अपने किसी ना किसी वीडियो सॉन्ग या फिर फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं. वह प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल और विवादों की वजह से सुर्खियां बटोरते हैं. ऐसे में अब पावरस्टार का नया भोजपुरी गाना ‘धमाका’ रिलीज किया गया था, जिसने यूट्यूब पर आते ही गर्दा उड़ा दिया है. ये गाना रिलीज होते ही ट्रेडिंग लिस्ट में आ गया है साथ ही गाने को मिलियन्स में भी व्यूज मिल चुके हैं.

विज्ञापन

दरअसल, पवन सिंह अपने बयानों के साथ ही गानों से भी धूम मचा देते हैं. उनका कोई भी गाना यूट्यूब पर आता है तो छा जाता है. अब उनका भोजपुरी गाना ‘धमाका’ यूट्यूब पर रिलीज किया गया है. इसे एक दिन पहले ही रिलीज किया और महज कुछ ही घंटों में इस भोजपुरी सॉन्ग को मिलियन्स में व्यूज मिल चुके हैं. ये म्यूजिक लिस्ट की ट्रेंडिंग लिस्ट में भी है. इसमें पवन के साथ एमएमएस वाली तृषाकर मधु हैं, जिन्होंने अपनी अंदाओं से बवाल ही काट दिया है.

विज्ञापन

पवन सिंह का भोजपुरी गाना कर रहा ट्रेंड

पवन सिंह और तृषाकर मधु का भोजपुरी सॉन्ग ‘धमाका’ को यूट्यूब चैनल सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज किया गया है. इसे रिलीज के कुछ ही घंटों में ढाई मिलियन से ज्यादा 2.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. आर्टिकल लिखे जाने तक इस आंकड़े के साथ पवन सिंह का नया गाना म्यूजिक लिस्ट में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.

विज्ञापन

यहां देखिए पवन सिंह का नया भोजपुरी सॉन्ग

कैसा है पवन सिंह का भोजपुरी सॉन्ग?

बहरहाल , अगर पवन सिंह का भोजपुरी गाना ‘धमाका’ के बारे में बात की जाए तो इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि तृषाकर मधु एक आइटम गर्ल के रोल में दिखाई दे रही हैं और अपने लटके झटकों से दर्शकों को मदहोश कर रही हैं. उनके कमाल के डांस देखने के लिए मिलते हैं. वहीं, एक्टर पवन सिंह को इस गाने के वीडियो में रंगदारी और दबंगई दिखाते हुए देखा जा सकता है. उनका कमाल का स्वैग देखने के लिए मिलता है. आपको बता दें कि पवन सिंह के साथ ही इसे शिल्पी राज ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ