Holi पर रिलीज होकर मालामाल हो गई थीं ये 5 फिल्में, 'द डिप्लोमेट' का कैसा होगा हाल?

जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘द डिप्लोमेट’ कल 14 फरवरी को होली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है? इस पर सभी की नजरें हैं। इससे पहले होली पर रिलीज हुई उन फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अच्छी कमाई की थी।  

the diplomat release on holi 2025 these movies also release know box office collection

Movies Release on Holi File Photo

रंगों के त्योहार होली का जश्न शुरू हो चुका है। इस खास मौके पर आपका मनोरंजन करने के लिए कुछ फिल्में भी रिलीज हो रही हैं। इसमें जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमेट’, ‘इन गलियों में’ और सूरज पंचोली स्टारर फिल्म ‘केसरी वीर’ का नाम भी शामिल है। फिलहाल तो फैंस की नजरें ‘द डिप्लोमेट’ पर हैं, जो साल 2017 की सच्ची घटना पर आधारित है। आज हम आपको बताएंगे कि जॉन अब्राहम स्टारर ये फिल्म ओपनिंग डे पर कैसा परफॉर्म कर सकती है? हालांकि इससे पहले आइए जानते हैं बॉलीवुड की उन 5 फिल्मों के बारे में जिन्हें होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यही नहीं इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग के साथ मोटी कमाई करते हुए मेकर्स को मालामाल कर दिया था।

Tu Jhoothi Main Makkaar

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ साल 2023 में होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 215.81 करोड़ रुपये के आसपास कलेक्शन किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

Kesari

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ साल 2019 में होली पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 154.41 करोड़ रुपये के आसपास बिजनेस किया था। फिल्म 1897 में सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया था।

Kahani

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म ‘कहानी’ भी इस लिस्ट में शामिल है, जो होली के मौके पर साल 2012 में रिलीज हुई थी। बिना हीरो वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 104 करोड़ रुपये के करीब कमाई की थी। इसकी सफलता के बाद फिल्म का दूसरा पार्ट ‘कहानी 2’ भी रिलीज हुआ था।

Badrinath Ki Dulhania

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और आलिया भट्ट की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में होली का गाना ‘सरारारा’ काफी पॉपुलर हुआ था। ये फिल्म भी होली के मौके पर रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 162 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

Angrezi Medium

दिवंगत एक्टर इरफान खान और राधिका मदान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ साल 2020 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ की सीक्वल थी जिसे होली के मौके पर रिलीज किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 13.54 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

The Diplomat का कैसा होगा पहला दिन?

बात करें जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म ‘द डिप्लोमेट’ की तो यह कल 14 फरवरी को होली पर रिलीज हो रही है। सादिया खातीब, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी भी अहम किरदार में हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवम नायर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म ओपनिंग डे पर 2 करोड़ रुपये के आसपास शुरुआत कर सकती है। इस फिल्म को सिनेप्रेमियों के बीच कम चर्चा मिली है। इसके अलावा फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और गानों के लिए भी कुछ खास प्रमोशन नहीं किया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जॉन अब्राहम स्टारर ये फिल्म होली पर क्या कमाल दिखाती है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ