जॉन की फिल्म 'द डिप्लोमैट' को चौथे दिन लगा झटका, कमाई में आई भारी गिरावट, जनिए कुल कलेक्शन

जॉन अब्राहिम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर भारी गिरावट देखी। कमाई के मामले में फिल्म ने अब तक कुल कितना कलेक्शन कर लिया है, चलिए आपको बताते हैं।

The Diplomat Box Office Collection

The Diplomat Box Office Collection

जॉन अब्राहम की हालिया रिलीज ‘द डिप्लोमैट’ ने अपने शुरुआती वीकेंड में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन पहले सोमवार को इस फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक चौथे दिन फिल्म ने सिर्फ 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई 14.85 करोड़ रुपये तक पहुंची। शुरुआती दिनों में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन अब वीक डे में फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर रही है।

शुरुआती तीन दिन रहे शानदार

फिल्म ने पहले दिन 4.03 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इसके बाद शनिवार को 4.68 करोड़ रुपये और रविवार को 4.74 करोड़ रुपये की कमाई हुई। शुरुआती तीन दिनों में कलेक्शन स्थिर दिखा, लेकिन चौथे दिन फिल्म को बड़ा झटका लगा। सोमवार को आए इस भारी गिरावट से साफ है कि फिल्म को वीकडेज में टिके रहने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

रियल लाइफ पर बेस्ड है फिल्म की कहानी

शिवम नायर के निर्देशन में बनी ‘द डिप्लोमैट’ एक सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म है, जिसमें जॉन अब्राहम भारतीय राजनयिक जेपी सिंह की भूमिका में नजर आ रहे हैं। ये कहानी पाकिस्तान में फंसी एक भारतीय महिला उज्मा अहमद को बचाने के मिशन पर आधारित है। फिल्म में जॉन के साथ सादिया खतीब अहम किरदार निभा रही हैं। हालांकि, जबरदस्त विषय और दमदार अभिनय के बावजूद फिल्म को अब बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

कमाई पर क्या बोले जॉन?

फिल्म की गिरती कमाई को देखकर अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या ‘द डिप्लोमैट’ आगे चल पाएगी? इसके मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म माउथ-टू-माउथ पब्लिसिटी और दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से उबर सकती है। जॉन अब्राहम ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी राय शेयर की।

बॉक्स ऑफिस नंबर्स की दौड़ के बीच जॉन अब्राहम ने कहा कि उनके लिए कहानी की अहमियत ज्यादा है, न कि सिर्फ कमाई। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए सबसे अहम ये है कि हम अच्छी कहानियां बनाएं और दर्शकों तक सही संदेश पहुंचाएं। निश्चित रूप से हर कोई चाहता है कि फिल्म अच्छा बिजनेस करे, लेकिन ये जरूरी नहीं कि सिर्फ नंबरों पर ही ध्यान दिया जाए। हमें मजबूत स्क्रिप्ट और दमदार कंटेंट पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ