The Buckingham Murders vs Sector 36: पर्दे पर थ्रिलर जॉनर की फिल्में देखना दर्शकों को अब ज्यादा पसंद आता है। कई ऐसे पुराने केस हैं जिन्हें लेकर अब कई फिल्में और सीरीज बन रही हैं जो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रही हैं। इन्हीं में से एक है विक्रांत मैसी की फिल्म ‘सेक्टर 36’ जो आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की सीधे-सीधे टक्कर करीना कपूर की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ से हो रही है जो कि एक थ्रिलर फिल्म ही है। यानी दर्शकों को इस बार थ्रिलर, सस्पेंस और ड्रामा का डबल डोज देखने को मिल रहा है। लेकिन इन दोनों ही फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों का क्या रिएक्शन है, कौन सी फिल्म ज्यादा दमदार लग रही है, चलिए आपको बताते हैं।
करीना और विक्रांत की फिल्मों में टक्कर
13 सितंबर को एक तरफ जहां करीना कपूर खान की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, वहीं विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल की ‘सेक्टर 36’ ने OTT पर दस्तक दी। लेकिन इन दोनों थ्रिलर फिल्मों के बीच कौन सी फिल्म ज्यादा प्रभावशाली रही? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर दोनों ही फिल्मों को अब तक अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही फिल्में दर्शकों को पसंद आई हैं। नेटिजन्स ने दोनों फिल्मों को काफी सराहा है, जिसका मतलब है कि मूवी लवर्स इस वीकेंड शानदार थ्रिलर का आनंद ले सकते हैं।
करीना की एक्टिंग की हुई तारीफ
करीना की जबरदस्त परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘करीना, आपकी आंखें फिल्म में सब कुछ कह देती हैं #TheBuckinghamMurders में आपने अब तक की सबसे बेहतरीन एक्टिंग की है’, वहीं एक और यूजर ने कहा, ‘करीना कपूर खान की #TheBuckinghamMurders में सस्पेंस मुझे काजोल की फिल्म ‘गुप्त’ की याद दिलाता है, अंत तक पता नहीं चलता कि अपराधी कौन है’
विक्रांत मैसी ने की शानदार एक्टिंग
अब बात करते हैं ‘सेक्टर 36’ की, जो साल 2006 के नोएडा सीरियल मर्डर केस निठारी हत्याओं पर बेस्ड है। फैंस विक्रांत को सीरियल किलर के रूप में काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- ‘हालांकि मैं उन्हें एक कलाकार के रूप में बहुत पसंद करता हूं, लेकिन #Sector36 को देखकर मैं उनके किरदार को नफरत करता हूं। #VikrantMassey कभी निराश नहीं करते और उन्होंने फिर से साबित कर दिया। खलनायक बनकर छा गए। जय हो’
वहीं एक और यूजर ने कहा, ‘@VikrantMassey ने #Sector36 में एक और प्रभावशाली परफॉर्मेंस दी है। @Deepakdobriyaal ने चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई और हमेशा की तरह शानदार रहे। लेखन और स्क्रीनप्ले शानदार है। सस्पेंस से भरपूर।”
यह भी पढ़ें: OTT Release This Week: Sector 36 से Bad Newz तक, Netflix-Hotstar पर इन 5 फिल्मों ने दी दस्तक
संबंधित खबरें
'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
51 mins agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
11 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
16 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
17 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
21 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
21 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
1 day agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines