The Buckingham Murders Streaming on Netflix: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर करीना कपूर खान की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ रिलीज हो गई है। 8 नवंबर से फिल्म स्ट्रीम हो रही है। फिल्म एक क्राइम-थ्रिलर है जिसमें सस्पेंस कूट-कूट कर भरा हुआ है। फिल्म आपको सीट से एक दम जोड़े रखती है, हालांकि सितंबर में थिएटर्स में रिलीज हुई ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म को पसंद किया जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं वो 5 कारण जिन्हें जानने के बाद आप इस फिल्म को जरूर देखेंगे।
सस्पेंस से भरी है फिल्म की कहानी
जसमीत भामरा यानी करीना कपूर खान यूके में बतौर डिटेक्टिव सार्जेंट के तौर पर काम करती हैं। फिल्म की कहानी उसी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने बेटे की मौत के सदमे से बाहर नहीं निकल पा रही। शहर में हुई गोलीबारी के चलते उसके बेटे की हत्या हो जाती है जिसके बाद उसे गहरा सदमा लगता है। बावजूद इसके ना सिर्फ उसके बेटे के कातिल को वो सजा दिलाती है बल्कि एक दूसरे बच्चे के मर्डर केस को भी वो सुलझाती है जिसकी मौत सबसे बड़ी पहेली बन जाती है।
करीना की शानदार एक्टिंग
फिल्म में करीना कपूर खान ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए हैं। जो दर्द, सूझ-बूझ और सीरियसनेस इस रोल को निभाने के लिए चाहिए, वो करीना के किरदार में बहुत अच्छे से दिखाया गया है। अब तक आपने करीना के कई ऐसे रोल देखे हैं जिनमें वो अपनी कॉमिक टाइमिंग से ऑडियंस का दिल जीत लेती हैं लेकिन इस फिल्म में उन्होंने उससे बिल्कुल विपरीत किरदार निभाया है।
हंसल मेहता ने किया कमाल का डायरेक्शन
डायरेक्टर हंसल मेहता ने फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को बड़े ही चतुराई और सूझबूझ के साथ ऑडियंस के सामने पेश किया है। इस फिल्म की कहानी असीम अरोड़ा, राघव राज कक्कड़ और कश्यप कपूर ने मिलकर लिखी है, जो न सिर्फ दिलचस्प और सस्पेंस से भरपूर है, बल्कि इसे हंसल मेहता ने पर्दे पर शानदार तरीके से उतारा है। फिल्म की कहानी आपको शुरू से लेकर अंत तक अपनी गिरफ्त में रखती है और हर मोड़ पर नए ट्विस्ट एंड टर्न निकलकर सामने आते हैं। फिल्म के दौरान आपको बोरियत का एहसास नहीं होता।