अर्धनग्न अवस्था में थी एक्ट्रेस तभी होटल रूम में घुसा शख्स, The Big Bang Theory स्टार का खुलासा

Kaley Cuoco Caught Man Snooping In Hotel Room: ‘द बिग बैंग थ्योरी’ एक्ट्रेस ने हाल ही में शॉकिंग खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने क्या कुछ कहा है, देखिए इस रिपोर्ट में।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

Kaley Cuoco Caught Man Snooping In Hotel Room: ‘द बिग बैंग थ्योरी’ की एक्ट्रेस ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस कैली क्यूको ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक घटना को शेयर किया है, जो न सिर्फ उनके लिए बल्कि शो के होस्ट और दर्शकों के लिए भी एक शॉकिंग एक्सपीरियंस था। इस घटना में, अभिनेत्री ने बताया कि कैसे एक अजनबी आदमी उनके होटल रूम में घुस आया था, जबकि वो अर्धनग्न अवस्था में थीं।

विज्ञापन

कैली क्यूको ने बताया शॉकिंग किस्सा

‘द बिग बैंग थ्योरी’ में अपने किरदार पेननी के लिए फेमस कैली क्यूको ने हाल ही में ‘लेट नाइट शो विद सेठ मेयर्स’ में इंटरव्यू के दौरान चौंकाने वाला दावा किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर जिन्दगी के बारे में बातें कीं, लेकिन एक घटना ने शो में मौजूद सभी को हैरान कर दिया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Tonight Show (@fallontonight)

कैली ने बताया कि कैसे वो होटल के रूम में नहाने के बाद अपने बाल सुखा रही थीं और अचानक एक आदमी उनके कमरे में घुस आया। उन्होंने कहा, ‘मैं नग्न अवस्था में थी और बाल सुखा रही थी, अचानक मैंने देखा कि एक आदमी मेरे कमरे में खड़ा है।’ कैली के मुताबिक इस घटना के दौरान वो पूरी तरह से हैरान हो गई थीं।

विज्ञापन

एक्ट्रेस को हुआ पोस्ट-ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर

कैली ने आगे बताया कि इसके तुरंत बाद उन्होंने अपनी टीम को बताया, ‘तुम लोग विश्वास नहीं करोगे, होटल में मेरे साथ क्या हुआ।’ वो ये बताते हुए भावुक हो गईं कि इस घटना से उन्हें एक तरह का पोस्ट-ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर हो गया था।

जब होस्ट सेठ मेयर्स ने उनसे पूछा कि वो आदमी कैसा था, तो कैली ने हंसी में जवाब दिया, ‘वो आदमी होटल का कर्मचारी था।’ उन्होंने बताया कि वो आदमी डर के मारे भागा नहीं, बल्कि जैसे किसी भालू को देख कर डर के मारे एक जगह खड़ा हो जाए, ठीक वैसा ही हुआ।

विज्ञापन

कैली ने कहा, ‘मैंने उसे पूछा, ‘सर?’ और फिर वह कहता है, ‘मैं माफी चाहता हूं, माफी चाहता हूं।’ मैं तो बस खड़ी थी और सोच रही थी, ‘ये क्या था?’ मुझे लगता है कि वो शायद होटल का ही कर्मचारी था… मुझे उम्मीद है!’

घटना को याद कर डर गईं एक्ट्रेस 

ये घटना कैली के लिए किसी डरावने सपने जैसी थी, लेकिन उन्होंने इसे हलके फुल्के अंदाज में शेयर किया। इसके बाद कैली ने हंसी में ये भी कहा कि वो कभी भी इस तरह के अनुभव को याद नहीं करना चाहेंगी।

विज्ञापन

कैली क्यूको हाल ही में फिल्म ‘रोल प्ले’ में दिखाई दीं, जिसमें उन्होंने एक ऐसे मां का किरदार निभाया, जो एक सीक्रेट मर्डरर है। इस फिल्म में उनके पति का किरदार डेविड ओयेलोवो ने निभाया है और ये फिल्म रोमांटिक थ्रिलर से भरपूर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ