The Bengal Files: मशहूर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ रिलीज से पहले विवादों में घिरी हुई है। फिल्म को लेकर हुआ विवाद अभी भी कम नहीं हुआ है, लेकिन इस बीच अब फिल्म के मेकर्स के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर दावा किया गया कि फिल्म में विवादित कंटेंट है। अब इस मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई की है। आइए जानते हैं कि हाईकोर्ट का क्या फैसला है?
फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’
दरअसल, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कई सदस्यों ने आपत्ति जताई। उन्होंने फिल्म पर विवादित कंटेंट का आरोप लगाया और इसको लेकर फिल्म के मेकर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इस मामले की याचिका पर अब हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए एफआईआर पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट के फैसले के बाद विवेक अग्निहोत्री और उनकी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को राहत मिली है।
कोर्ट ने लगाई रोक
बता दें कि इस मामले को लेकर लेक टाउन थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। अब इस पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। जस्टिस जय सेनगुप्ता ने मामले की सुनवाई करते हुई इससे जुड़ी सभी कार्यवाही पर स्टे का आदेश दे दिया है। कोर्ट का कहना है कि विवेक अग्निहोत्री और अन्य के खिलाफ 26 अगस्त तक कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी। अब इस केस की सुनवाई की अगली तारीख 19 अगस्त तय हुई है।
रिसर्च के बाद बनाई गई है ‘द बंगाल फाइल्स’
इसके अलावा अगर फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की बात करें तो फिल्म को बेहद रिसर्च के बाद बनाया गया है। फिल्म की कहानी और इसमें दिखाए जाने वाले हर एक तथ्य पर जानकारी जुटाई गई है। फिल्म से छिपे हुए इतिहास को सामने लाने की कोशिश की गई है। इसके अलावा अगर फिल्म के मेकर्स की बात करें तो विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए अमेरिका में हैं। बता दें कि विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी का 19 जुलाई से शुरू हुआ अमेरिका टूर 10 अगस्त को खत्म होगा।
यह भी पढ़ें- ‘प्लेन क्रैश में…’, जब काजोल की मां को मिली बेटी की मौत की खबर, तनुजा का था कैसा हाल?
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
45 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
2 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
6 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
7 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines