The Ba**ds of Bollywood Aryan Khan: वेब शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर, 2025 को रिलीज कर दिया गया है. इस सीरीज के जरिए आर्यन खान ने बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया है. सीरीज की कहानी के साथ ही स्टार्स की एक्टिंग और आर्यन के काम की काफी सराहना हो रही है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर यूजर्स खूब कमेंट्स कर रहे हैं और शाहरुख खान की लेगेसी को आगे बढ़ाने का दावा कर रहे हैं. बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी उन्हें सपोर्ट किया है. ऐसे में चलिए आपको इस 7 एपिसोड वाली सीरीज के 5 प्वॉइंट्स के बारे में बताते हैं, जिसकी वजह से आप इसे देखने के लिए मजबूर हो जाएंगे.
आर्यन खान का डेब्यू
सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से आर्यन खान डेब्यू कर रहे हैं. बतौर डायरेक्टर ये उनका पहला वेब शो है, जिसमें काफी कुछ और कई ट्विस्ट भी देखने के लिए मिलने वाले हैं. सोशल मीडिया पर आर्यन के काम की तारीफ की जा रही है. बताया जा रहा है कि उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से कहानी को दिखाया है, जिसमें एक्शन, रोमांस और सब कुछ है.
यह भी पढ़ें: The Bads Of Bollywood से Saiyaara तक, Netflix पर वीकेंड पर देखें ये 5 ट्रेंडिंग फिल्में-सीरीज
ग्लैमर वर्ल्ड और बॉलीवुड का बैकड्रॉप
वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर्दे के पीछे के सच को बताती है, जिसमें देखने के लिए मिलता है कि कैसे बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे बड़ी स्ट्रगल्स, पावर प्ले, और कॉरप्शन छिपे होते हैं. ये पर्दे पर दिखाई नहीं देता है. लेकिन, वही असल कहानी होती है. न्यूकमर्स के लिए आने वाली तमाम जटिलताओं को भी दिखाया गया है. इसमें आप बॉलीवुड का ग्लैमर और इसका बैकड्रॉप भी देख पाएंगे.
‘किल’ एक्टर लक्ष्य ललवानी शो
करण जौहर की फिल्म ‘किल’ तो आपको याद होगी. इसमें लक्ष्य ललवानी और राघव जुयाल ने लीड रोल प्ले किया था. फिल्म में लक्ष्य की एक्टिंग और एक्शन ने काफी प्रभावित किया था. ऐसे में अब अभिनेता एक बार फिर से अपने अभिनय से छोटे पर्दे पर छाप छोड़ रहे हैं. इसमें उन्होंने लीड रोल प्ले किया है. और तो और फिल्म में उनके साथ राघव जुयाल भी हैं. दोनों ने एक बार फिर से लाइमलाइट चुरा ली है. इतना ही नहीं, इस सीरीज से 1990s के फेमस विलेन रजत बेदी ने कमबैक किया है और कमाल का काम किया है. उन्हें एक बार फिर से स्क्रीन पर देखना अच्छा अनुभव है.
यह भी पढ़ें: ‘कल्कि 2898 एडी’ से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, तो संदीप रेड्डी वांगा ने कसा तंज? जानिए क्या है सच्चाई
समीर वानखेड़े वाला मजेदार ट्विस्ट
इसके अलावा ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ट्विस्ट देखकर सभी काफी हैरान हैं. ये बेहद ही कमाल का है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. आर्यन खान की सीरीज की कहानी ने तो लोगों को हैरान किया साथ ही इसके ट्विस्ट ने माहौल ही बना दिया. दरअसल, सीरीज के ट्विस्ट में समीर वानखेडे से इंस्पायर्ड एक किरदार भी देखने के लिए मिला है, जो उनसे हूबहू दिखता है. आपको बता दें कि समीर ने ही आर्यन को क्रूज पार्टी के ड्रग्स केस में पकड़ा था. हालांकि, बाद में शाहरुख के बेटे को क्लीन चिट मिल गई थी.
देखिए The Ba**ds Of Bollywood का ट्रेलर
बॉलीवुड के दिग्गजों का कैमियो
गौरतलब है कि आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में कुल 7 एपिसोड हैं. इसमें बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने कैमियो किया है. इसमें आमिर खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, करीना कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करण जौहर, अर्जुन कपूर और दिशा पाटनी जैसे कलाकार देखने के लिए मिल जाएंगे. यही नहीं, सीरीज में सुहाना खान और रैपर-सिंगर हनी सिंह भी हैं.
यह भी पढ़ें: ‘जब वो प्रेग्नेंट थीं तो…’, अमाल ने बताया मां ने झेले कितने दर्द, अंकल अनु मलिक पर भी लगाए आरोप
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines